Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
सूरजपुर। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सूरजपुर द्वारा आज पीएम श्री सेजस जयनगर स्कूल के प्रांगण में नेटबॉल ओपन राज्य स्तरीय टीम की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन ट्रायल में लगभग 40 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के खेल कौशल, प्रदर्शन एवं प्रतिभा के मूल्यांकन के आधार पर आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी जांजगीर-चांपा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विद्यालय एवं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस चयन ट्रायल में आब्जर्वर के रूप…
अंबिकापुर। कला व संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था संगीत संघ का आज पुर्नगठन किया गया जिसमें नए नामकरण के साथ संस्था का नाम सुर-संगीत संघ, सरगुजा रखा गया। स्थानीय सर्किट हाउस अंबिकापुर में आयोजित बैठक में नगर के लोकप्रिय कलाकार गोपाल पांडे, कृष्णानंद तिवारी, विनय अंबष्ट तथा बुद्धम श्याम की उपस्थिति में समिति का विधिवत गठन किया गया जिसमें सुर-संगीत संघ के अध्यक्ष के रूप में लोकप्रिय साहित्यकार व कलाकार संतोष दास सरल तथा सचिव के रूप में राधेश्याम मानिकपुरी का चयन हुआ। उपाध्यक्ष के रूप में विमल मंदिलवार, जयेश वर्मा तथा प्रिया सिंह, सह-सचिव…
अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी महामाया मंडल की मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” को सफल बनाने मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सरल पोर्टल एवं नमो ऐप पर गतिविधियों की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा भाजपा संगठन की मूल भावना है। जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने प्रत्येक कार्यकर्ता…
अंबिकापुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के तत्वावधान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक एक विशाल बाइक रैली निकाली जा रही है। इसी भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के उद्देश्य से सरगुजा जिले में भाजयुमो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों…
जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़। रज़ा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में पहल करते हुए जिला बलरामपुर के एक गंभीर मामले में दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता एवं संवाद का प्रयास किया गया। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और आपसी बातचीत, समझदारी एवं सहमति के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया। निरंतर संवाद एवं मध्यस्थता के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर मामले का शांतिपूर्ण निराकरण कराया गया। रज़ा यूनिटी फाउंडेशन का उद्देश्य किसी पक्ष का समर्थन करना नहीं,…
कुनकुरी और बगीचा विकासखंड के 202 विद्यालयों में शुरू होगा कार्यक्रम बगीचा विकासखंड के 18 संकुलों के 119 विद्यालयों के शिक्षकों को दिया गया पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण मातृभाषा और विद्यालयीन भाषा के बीच की दूरी को पाटने की अनूठी पहल प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों में सीखने की क्षमता को सुदृढ़ करने तथा घर और विद्यालय की भाषा के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से जशपुर जिले में “नींव” बहुभाषी शिक्षा (MLE) कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस नवाचार के तहत जिले के कुनकुरी और बगीचा विकासखंड के कुल 202 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1…
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा गतिविधियों के साथ जन-जन तक पहुंचेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और सुशासन का संदेश । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सोशल मीडिया के प्रदेश सहप्रभारी, आशीष जैन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित यह अभियान सेवा, समर्पण और जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक व्यापक पहल है। आशीष जैन…
सरगुजा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा, जिला सरगुजा के प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा के जिला संचालक कमलेश सिंह के नेतृत्व में सरगुजा सांसद आदरणीय चिंतामणि महाराज जी, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री आदरणीय राजेश अग्रवाल जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सरगुजा आदरणीय भारत सिंह सिसोदिया जी से मुलाकात कर शिक्षक एल.बी. संवर्ग की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। इस दौरान सांसद चिंतामणि महाराज जी ने शिक्षकों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा मांगों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं तथ्य उपलब्ध कराने को कहा, ताकि वे शिक्षकों की…
अंबिकापुर/ पूर्व उपमुख्यमंत्री के हाथों पार्टी सदस्यता की रसीद प्रदान कर एवं पार्टी की पट्टिका पहनाकर सभी का कांग्रेस में स्वागत किया गया। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अलेक्जेंडर केरकेट्टा, सरगुजा जिलाध्यक्ष सीताराम मानिकपुरी, जोन सह प्रभारी नूर हसन अलि सहित जिला संगठन से जुड़े 120 कार्यकर्ता शामिल हैं। कोरबा लोकसभा के प्रभारी अध्यक्ष श्री विजय नायक ने भी पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शैला नृत्य और गाजे बाजे के साथ रैली के रूप में राजीव भवन आये सभी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री…
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयंती के अवसर पर भारतेन्दु हरिश्चन्द्र साहित्य एवं कला समिति, सरगुजा द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में समिति के संस्थापक स्वर्गीय पंडित जीवन नाथ मिश्रा जी की स्मृति में प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित “पंडित स्वर्गीय जीवन नाथ मिश्रा स्मृति पुरस्कार–2026” वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी को साहित्य, कला एवं संस्कृति, लोक संगीत, महिला सशक्तिकरण तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं ₹11,000 की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।सुश्री वन्दना दत्ता दीदी,…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
