अंबिकापुर। भारती राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता एवं विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष गौतम गुप्ता के नेतृत्व में लंबे समय से राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही थी। एनएसयूआई द्वारा कॉलेज हॉस्टल की मरम्मत, वार्डन कक्ष के निर्माण तथा अतिरिक्त कक्षों की मांग को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के समक्ष ज्ञापन एवं आंदोलन किए गए थे।
एनएसयूआई के लगातार प्रयासों और संघर्ष का परिणाम है कि शासन द्वारा महाविद्यालय के लिए ₹1 करोड़ की राशि भवन निर्माण एवं 1 करोड़ हॉस्टल मरम्मत कार्य हेतु स्वीकृत की गई है, जिसके तहत कार्य प्रारंभ भी हो चुका है।
इस स्वीकृति से हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। हॉस्टल की मरम्मत, वार्डन कक्ष के निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों के पूर्ण होने से छात्रों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी तथा सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु जायसवाल ने कहा कि संगठन हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी शिक्षा, हॉस्टल, पुस्तकालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर आवाज उठाता रहेगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से अनमोल बारी, सत्यम, प्रमोद एवं आयुष उपस्थित रहे।



