रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी की घोषणा की गई है।
घोषित सूची के अनुसार रेहान रज़ा, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, उन्हें कोरिया जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण एवं अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि रेहान रज़ा अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कोरिया जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
रेहान रज़ा की नियुक्ति पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
*रेहान रज़ा का बयान*
नवनियुक्त कोरिया जिला प्रभारी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रेहान रज़ा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूँगा। संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के लिए पूरी मेहनत और भरोसे के साथ कार्य करता रहूँगा।”



