पार्षद व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के साथ नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए अधूरे वीडियो को बताया सच्चाई से परे, एसपी कार्यालय पहुंचकर पिंकी सोनी ने पति, सास व देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की,,,,
राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि विशेष रिपोर्ट,,,
दिनांक 24/11/2026
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर। नगर के पार्षद एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उससे जुड़े कथित चरित्र संबंधी आरोपों के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। वायरल वीडियो के जरिए पार्षद और संबंधित महिला के चरित्र को लेकर सोशल मीडिया पर जिस तरह की चर्चाएं और आरोप-प्रत्यारोप सामने आए थे, उससे दोनों की सामाजिक छवि को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे। लेकिन अब महिला ने अपने स्वजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे घटनाक्रम को पूर्व से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का हिस्सा बताया है।

उसने आरोप लगाया है कि उसके पति राजेश सोनी, सास बसंती सोनी और देवर रूपेंद्र सोनी ने षड्यंत्रपूर्वक अधूरा वीडियो तैयार करवाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कराया, ताकि उसका चरित्र हनन किया जा सके। महिला ने वीडियो को सच्चाई से परे बताते हुए पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, धमकी और बदनामी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस शिकायत के बाद वायरल वीडियो प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है और अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।

सूरजपुर जिले के एसपी को सौंपे गए आवेदन में पिंकी सोनी ने बताया कि उसका विवाह 18 जून 2012 को राजेश सोनी के साथ हुआ था। उनका एक पुत्र भी है। महिला के अनुसार, पति और ससुराल पक्ष के साथ उसका कई वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद के निराकरण और सहयोग के लिए उसने 21 नवंबर की रात पार्षद मुकेश गर्ग को फोन कर बुलाया था। महिला का कहना है कि मुकेश गर्ग को उसके पारिवारिक विवाद की पूर्व से जानकारी थी और पूर्व में कई बार पति पत्नी को समझाने आए हैं कई सामाजिक बैठकों में भी वे रह कर दोनों पक्षों को समझाइश दे चुके थे। उस दिन उसकी तबीयत खराब थी और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह मानसिक तनाव में थी। पति द्वारा निर्वाह भत्ता नहीं दिए जाने तथा उसके चरित्र को लेकर तरह-तरह के आरोप लगाए जाने से भी वह परेशान थी।
*दरवाजा बंद कर विवाद करने और मारपीट की कोशिश का आरोप,,,,,*
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मुकेश गर्ग के पहुंचने के कुछ देर बाद उसका पति राजेश सोनी अपनी मां बसंती और भाई रूपेंद्र के साथ वहां पहुंचा और षड्यंत्र रचकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी और पेट्रोलिंग पार्टी को भी बुलाया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति और देवर ने बाहर से बंद दरवाजा खोलने के बजाय गाली-गलौज की तथा देवर लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और उसका दुपट्टा पकड़कर खींचा। मौके पर मौजूद मुकेश गर्ग ने बीच-बचाव किया।
*वीडियो वायरल कराने का आरोप,,,,*
पिंकी सोनी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसके पति ने अपने मित्र परिजन को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद उसके पति, देवर और अन्य ने मुकेश गर्ग के साथ भी अभद्रता की तथा वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला का दावा है कि इसी घटनाक्रम का अधूरा वीडियो सच्चाई से अलग तरीके से प्रसारित कर उसके और मुकेश गर्ग के नाम को जोड़कर बदनाम किया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि वीडियो के माध्यम से उसके चरित्र पर लांछन लगाए गए, जिससे उसे सामाजिक और मानसिक रूप से गहरी प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
*हत्या की आशंका जताई, कार्रवाई की मांग,,,,,*
महिला ने शिकायत में पति, सास और देवर से जान का खतरा होने की आशंका भी जताई है। उसका कहना है कि पूर्व में भी वह पति और ससुराल पक्ष के विवाद को लेकर थाने में मौखिक और लिखित शिकायत कर चुकी है। अब उसने एसपी से पूरे घटनाक्रम की जांच कराने, सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो की वास्तविकता सामने लाने तथा पति राजेश सोनी, सास बसंती सोनी और देवर रूपेंद्र सोनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
*अब जांच पर टिकी निगाहें,,,,,*
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब दो पक्षों के आरोपों के बीच उलझ गया है। एक ओर वीडियो के आधार पर पार्षद और महिला को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हुईं, वहीं दूसरी ओर महिला ने इसे वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद से जोड़ते हुए सुनियोजित बदनामी का आरोप लगाया है। ऐसे में पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने के लिए उपलब्ध साक्ष्यों की जांच महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल महिला की शिकायत के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में वायरल वीडियो के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां और लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है।



