राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,
दिनांक 24/11/2026
लोकेशन, प्रेमनगर उमेश्वरपुर, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर/,प्रेमनगर, जिले के जनपद पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत उमेश्वरपुर में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ।
प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत उमेश्वरपुर एवं ग्राम पंचायत सलका की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में ग्राम पंचायत उमेश्वरपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, वहीं ग्राम पंचायत सलका की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की जनपद सदस्य अमीन बाई, ग्राम पंचायत उमेश्वरपुर की सरपंच सावित्री सिंह एवं सूरजपुर जिले के भाजयुमो नेता,सुभाष साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य अमीन बाई ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना, अनुशासन और आपसी सद्भाव के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने बच्चों से निरंतर खेलों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आग्रह किया।
इस प्रतियोगिता के आयोजन एवं क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों को फुटबॉल के प्रति प्रोत्साहित करने में पीटीआई वर्मा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाएं जिला, संभाग और राज्य स्तर के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण अंचल की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने, बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का बेहतर माध्यम हैं।
तीन दिवसीय इस आयोजन का समापन उत्साह, खेल भावना और आपसी सद्भाव के वातावरण में हुआ।



