Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
अम्बिकापुर। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पीजी कॉलेज मैदान से कलाकेन्द्र मैदान तक निकली पदयात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, संजय श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ नेताओं ने आमसभा को किया संबोधित अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के अंतर्गत भाजपा सरगुजा द्वारा विशाल पदयात्रा एवं आमसभा का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, जिला प्रभारी गोपाल साहू, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रबोध मिंज, विधायक राजकुमार टोप्पो, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष…
*दरगाह ख्वाजा साहब अधिनियम, 1955 के प्रावधानों की समीक्षा कर खादिमों की पहचान सुनिश्चित करने की मांग; खादिमों की आड़ में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश और ज़ायरीन से बदसलूकी पर जताई गंभीर चिंता* नई दिल्ली, 04 नवंबर 2026। ऑल इंडिया दरगाह कमेटी के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने अजमेर शरीफ दरगाह में एक महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। जमाल…
*मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की* *मांदर की थाप पर नर्तक दलों के साथ थिरके मुख्यमंत्री, 6 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता से जीवंत हुई जनजातीय संस्कृति की अनुपम छटा* *बनगांव में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, सीसी रोड के लिए 20 लाख रुपये सहित अखड़ा एवं सहसपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा* *जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास शौर्य, बलिदान और संघर्ष की अमिट गाथाओं से भरा हुआ…
*जशपुर के गांव-गांव तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा, बच्चों, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण* *डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और बेसिक आईटी का दिया जाएगा प्रशिक्षण, 12 से 60 वर्ष तक के नागरिक होंगे लाभान्वित* *डिजिटल तकनीक का ज्ञान ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और नए अवसरों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 4 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान विश्राम गृह परिसर में डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा इंडस टावर्स के सहयोग से संचालित यह पहल जिले…
*सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात* *मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र में नए सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की* *सामुदायिक भवन से मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 4 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर शहर में 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर शहरवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। शहर के मध्य में निर्मित…
*सड़क सुरक्षा की दिशा में जशपुर पुलिस की अभिनव पहल, हेलमेट बैंक में उपलब्ध कराए गए 1000 हेलमेट* *जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को अस्थायी रूप से उपलब्ध कराया जाएगा हेलमेट, सुरक्षित यात्रा के साथ बढ़ेगी यातायात नियमों के प्रति जागरूकता* *सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : मुख्यमंत्री श्री साय* *हर सफर में हेलमेट का उपयोग करें, सुरक्षित रहें और अपने परिवार को सुरक्षित रखें : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 4 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर…
*लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है, इससे बड़ा राजनीतिक विरोधाभास क्या होगा : मुख्यमंत्री श्री साय* *आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने और चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का कांग्रेस का रहा है इतिहास* *चुनाव हारने पर ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर सवाल, जीतने पर उन्हीं संस्थाओं पर भरोसा कांग्रेस की दोहरी नीति : मुख्यमंत्री* *कांग्रेस और इंडी गठबंधन की दोहरी राजनीति से जनता को अवगत कराने के लिए आयोजित की जा रही ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा* *महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ…
*मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा एवं सभा में हुए शामिल* *कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद जनता की अपेक्षाओं को किया नजरअंदाज, भ्रष्टाचार और कुशासन के कारण खोया जनविश्वास : मुख्यमंत्री* *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय* *प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, धान खरीदी और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर* रायपुर, 04 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…
*दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के हाट-बाजारों में आम नागरिकों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं* *स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय* *मोबाइल मेडिकल यूनिट से दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा* रायपुर 4 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान विश्राम गृह परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की चार मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले नागरिकों को…
*सीनियर एवं जूनियर वर्ग में रामानुजनगर के विद्यार्थी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व* *सूरजपुर/04 नवंबर 2026/* छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार पर आधारित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का जिला स्तरीय आयोजन सेजेस विश्रामपुर में संपन्न हुआ। आयोजन में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें दो वैज्ञानिक परियोजनाओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कक्षा 12वीं के शिवम…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
