Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* रायपुर 15 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के अनुपम उपहार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और सभी परिवारों की खुशहाली की मंगलकामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नुआखाई समृद्ध कृषि संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। नई फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला यह पर्व…
जशपुर जिले में पहली बार जूनियर कबड्डी टीम के चयन के लिए 15 सितंबर को ट्रायल, तैयारी पूरी पत्थलगांव इनडोर स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का चयन, नेशनल रेफरी उमेंद्र कुमार की टीम संभालेगी जिम्मेदारी जशपुरनगर:- छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ से मान्यता मिलने के बाद जिला कबड्डी संघ जशपुर द्वारा जिले में पहली बार जूनियर वर्ग की कबड्डी टीम तैयार कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आगामी 15 सितंबर को प्रातः 11 बजे पत्थलगांव स्थित इनडोर स्टेडियम में जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया है।…
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बसित अली की अध्यक्षता में एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल की विशेष उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आगामी “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों, विभिन्न कार्यक्रमों एवं देशभर में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संकल्प के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा इस अभियान को देशभर में जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। #SevaSankalpAbhiyan #BJPMinorityMorcha
*बलरामपुर चांदो* बलरामपुर। आसमान में चांद का निकलना आम बात है, लेकिन आज शाम आसमान में एक ऐसा मनमोहक नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। चांद के बेहद करीब एक चमकता हुआ तारा दिखाई दिया, जिससे आसमान की खूबसूरती और भी बढ़ गई। चांद के पास तारे को देखकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। कई लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस तरह चांद के इतने करीब चमकता तारा पहली बार देखा है। प्रकृति के इस मनमोहक दृश्य…
*बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश – स्वयं मौका मुआयना करें, मानसून में भी सड़कों को आवागमन योग्य बनाए रखना सुनिश्चित करें* *वर्षा ऋतु के बाद निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों में लाएं तेजी, समयबद्ध रूप से पूर्ण हों सड़क निर्माण के कार्य – मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 14 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों के कारण नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों…
*जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात* *मुख्यमंत्री ने जापानी विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद : छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से कराया परिचित* *सिरपुर सहित प्रदेश की समृद्ध विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार कर रही निरंतर प्रयास* *एनआईटी रायपुर के स्टार्टअप और तकनीकी नवाचारों से प्रभावित हुए जापानी विद्यार्थी* रायपुर 14 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी से आए 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने…
अंबिकापुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर महमाया पहाड़ी, हाथीपखना स्थित गणपति धाम में भगवान श्री गणेश की आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अंबिकापुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति धाम पहुंचे और भगवान गणेश की आरती में शामिल होकर सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार के मंगल की कामना की। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया तथा उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट के संरक्षक भरत सिंह सिसोदिया ने कहा कि हाथीपतना…
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों से जुड़ने की अपील की* *‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का बने प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 14 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ से पूरे…
संवाददाता/सौरभ साहू लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।। *सूरजपुर/14 सितंबर 2026/* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में किया जा रहा है। अभियान के तहत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित करने की पहल की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़वासियों के साथ-साथ अपने गृह जिला सूरजपुर के नागरिकों से भी विशेष अपील की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25…
:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। :- आरोपी द्वारा रोक टोक एवं मानसिक प्रताड़ित किये जाने से तंग आकर मृतिका द्वारा किया गया था आत्महत्या। :- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल किया गया जप्त। :- गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही। ⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12/09/2026 को मृतिका का शव उसके निवास स्थान में फांसी पर लटका मिला था। प्रार्थी की सूचना पर थाना गांधीनगर में उपरोक्त मामले में मर्ग क्रमांक…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
