*थाना कोटाडोल क्षेत्राअंतर्गत आपातकालीन सेवा डायल-112 के साराहनीय कार्य की प्रशंसा*
*डॉयल 112 में तैनात कर्मचारीयों को तत्पर एवं संवेदनशीलता के साथ एक जिम्मेदार नागरिक की तरह कार्य करने की आईजी ने दी नसीहत*
*किसी भी विषम परिस्थिति में आपातकालीन सेवा डॉयल 112 पर कॉल करने से डरे नही*-आम जनता से अपील
**************
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों त्वरित सुरक्षा एवं विषम परिस्थितियों में जनता को आपातकालीन सेवायें प्रदान कराने के उद्देश्यय एवं पुलिस की त्वरित सहायता मुहैया कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार नें प्रदेश भर में आपातकालीन सेवा डॉयल 112 के नये पेज-2 नेस्ट जनरेशन वाहनों का शुभारंभ दिनांक 20 मई 2026 को करते हुये प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें सरगुजा रेंज के विभिन्न जिला इकाईयों में जिसमें जिला सरगुजा में 12, जिला सूरजपुर में 12, जशपुर में 11, बलरामपुर में 11, एमसीबी में 08 एवं जिला कोरिया को 06 कुल रेंज में 60 आपातकालीन डॉयल-112 के नई वाहनों को आबंटित किया गया है।
आबंटित कराये गये आपातकालीन सेवा डॉयल 112 के नये पेज-2 नेस्ट जनरेशन वाहनों के शुभारंभसे ही बेहतर रिस्पांस टाईम के महत्वपूर्ण समय शहरी क्षेत्रों में औसतन 10 से 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 20 से 25 मिनट के निर्धारित समय के महत्व को देखते हुये स्थान घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा इसके बेहतर परिणाम के साथ-साथ प्रदाया कराये गये आपातकालीन सेवा वाहन डॉयल 112 के सुचारू रूप से संचालन हेतु पुलिस मुख्यालय एवं रेंज मुख्यालय में समय-समय पर जिले के नोडल अधिकारीयों/ डिस्ट्रिक कोऑडिनेशन सेन्टर (डीडीसी) के कर्मचारियों बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे है। जिसका बेहतर एवं सार्थक परिणाम परिलक्षित होना पाया गया।
*थाना कोटाडोल क्षेत्राअंतर्गत आपातकालीन सेवा डायल-112 के साराहनीय कार्य की प्रशंसा*
हाल ही में आपातकालीन सेवा डायल-112 के साराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुये कहा कि जिला-एमसीबी में दिनांक 19.09.2026 को थाना कोटाडोल क्षेत्र के आपातकालीन सेवा डायल-112 वाहन में एक ऐसा इवेंट आया कि किसी नाबालिक बालिका के साथ जबरदस्ती पूर्वक कपड़े उतारने का प्रयास एवं अश्लील हरक्कत जैसे दुष्कर्म कार्य करने का प्रयास किये जाने सूचना मिलते ही पुलिस ने मामलें की गंभीरता को देखते हुये तत्काल समयपूर्व घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करते हुये नाबालिक बालिका को बचाया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा डॉयल 112 ड्यूटी में तैनात कर्मचारी के तत्परतापूर्वक किये गये कार्य की सराहना भी की गई।
*डॉयल 112 में तैनात कर्मचारीयों को तत्पर एवं संवेदनशीलता के साथ एक जिम्मेदार नागरिक की तरह कार्य करने की आईजी झा ने दी नसीहत*
पूर्व में हुये आपातकालीन सेवा वाहन डॉयल 112 की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुये रेंज आईजी ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुये स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिये कि ऐसे महत्वपूर्ण एवं रिस्पांस टाईम वाले जगहों जगहों में जिस भी कर्मचारी की ड्यूटी होती है। उन्हे एक जिम्मेदार नागरिक की तरह कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशील होकर अपने कार्य को करना चाहिये। इसके उपरांत भी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के आपातकालीन सेवा डॉयल 112 वाहन क्रमांक सीजी 03-2749 में ड्यूटी में तैनात आरक्षक कं-878 संजय मारकण्डेय एवं डॉयल 112 के आरक्षक चालक द्वारा महत्वपूर्ण इवेंट आने पर नशे की हालात में आपातकालीन सेवा डायल 112 वाहन को लापरवाहीपूर्वक गंभीर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया गया जो अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतना पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने कार्यवाही करते हुये उक्त आरक्षक को सेवा से पृथक कर दिया गया।
इसी प्रकार जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के थाना जनकपुर क्षेत्र में आपातकालीन सेवा डॉयल 112 वाहन क्रमांक सीजी 03-2700 में ड्यूटी में तैनात आरक्षक कं-204 अविनाश गुप्ता द्वारा आपातकालीन सेवा डॉयल 112 के इवेंट आने के दौरान नशे की हालात में आपातकालीन सेवा डॉयल 112 को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया गया जो अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतना पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक एमसीबी ने कार्यवाही करते हुये उक्त आरक्षक को सेवा से पृथक कर दिया गया।
उक्त मामलों में पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने आपातकालीन सेवा डॉयल 112 जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटी की महत्ता को स्पष्ट करते हुये बोले कि डॉयल 112 वाहन का प्रत्येक इवेंट बहुत ही महत्वपूर्ण एवं रिस्पांस टाईम का होता है, जो अपने दायित्वों के प्रति तत्पर संवेदनशीलता और एक जिम्मेदार नागरिक के प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति नही होनी चाहिए, इतने महत्वपूर्ण ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही/नशे की हालात जैसे मामले परिलक्षित नही होना चाहिए नही तो उनके विरूद्ध भी इस प्रकार विभागीय कार्यवाही की जावेगी।
*किसी भी विषम परिस्थिति में आपातकालीन सेवा डॉयल 112 पर कॉल करने से डरे नही*-आम जनता से अपील
आम जनता से अपील करते हुये कहा गया कि आपातकालीन सेवा डॉयल 112 नंबर क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के पास होना अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण है किसी भी विशेष परिस्थति में या कोई संदिग्ध मामलों प्रकाश में आने पर अथवा किसी दुर्घटना के दौरान किसी की जान बचाने में आप सभी बिना किसी निःसंकोच के कॉल कर लोगों की मदद कर सकते है। जिस संबंध में उन्होनें आपातकालीन सेवा वाहन डॉयल 112 के डिस्ट्रिक कोऑडिनेशन सेन्टर (डीडीसी) एवं वाहन में तैनात कर्मचारियों को भी सुझाव दिये कि अपने कर्तव्य के प्रति तत्पर एवं आमजन में एक जिम्मेदार नागरिक की तरह रहकर सौपे गये दायित्वों का निर्वहन जन-सेवा की भावना से कार्य करने एवं जनता के बीच अपनी अच्छी छवि बनाये रखने जैसे महत्वपूर्ण बाते कही गई ।



