:- थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए झूमाझटकी कर वाहन में तोड़फोड़ की घटना की गई थी कारित।
:- आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही।
⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना प्रभारी दरीमा के शासकीय कार्य से अंबिकापुर जाने के दौरान ग्राम जगदीशपुर मेन रोड पर गणेश विसर्जन के दौरान पिकअप में तेज आवाज में डीजे बजाकर आम रास्ता बाधित किया गया था। जब थाना प्रभारी ने रास्ता देने और समझाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने थाना प्रभारी दरिमा के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर वाद विवाद करते हुए झूमाझटकी करते हुए उनके वाहन के कांच कों तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
⏩ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 06 मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपन नाम *(01) अनिल राजवाड़े पिता बोधन राजवाड़े, उम्र 42 वर्ष, निवासी नरवापारा जगदीशपुर (02) धनेश्वर राजवाड़े उर्फ धन्नू पिता रामधारी राजवाड़े, उम्र 22 वर्ष, निवासी मझियानपारा जगदीशपुर (03) रामदेव राजवाड़े उर्फ चुटुल पिता रामधारी राजवाड़े, उम्र 19 वर्ष, निवासी मझियानपारा जगदीशपुर (04) शिवशंकर राजवाड़े उर्फ शिव पिता सुखमेश्वर राजवाड़े, उम्र 44 वर्ष, निवासी भिठियापारा जगदीशपुर (05)नीरज राजवाड़े पिता रामाश्रय राजवाड़े, उम्र 20 वर्ष, निवासी नरवापारा जगदीशपुर (06) मुकेश दास पिता अर्जुन दास, उम्र 18 वर्ष, निवासी पटेलपारा जगदीशपुर* का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने ओर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी ,सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, महिला आरक्षक शांति लकड़ा, आरक्षक अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, अतुल सिंह, अनिल परिहार, रामकेश्वर, अरविन्द सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।



