पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के परिपालन में रेंज के जिला इकाईयों से पुलिस विभाग के वरिष्ठ आरक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के लिए रेंज स्तर पर नवीन कानून के प्रावधानों के तहत गंभीर प्रकरणों में विवेचकों कों तकनीकि साक्ष्यों के बारे में पूर्ण रूप से कौशल संवर्द्धन हेतु रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के नेतृत्व में एवं उमनि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के सतत् मार्गदर्शन में रक्षित केन्द्र अंबिकापुर में प्रारंभ किया गया।
रेंज स्तर पर चलाए जा रहे 03-03 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का मुख्य उद्देश्य आई.सी.जे.एस. अंतर्गत नवीव आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा (बीएनएसएस), एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के अनुरूप प्रभावी क्रियान्वयन और मैदानी स्तर पर उनकी सुगम समझ के साथ-साथ विभागीय दायित्वों के कुशल निर्वहन, नवीन कानूनों के अनुरूप इनवेस्टीगेशन तथा उनके ज्ञान एवं कौशल संवर्द्धन को ध्यान में रखते हुये विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उक्त रिफ्रेशर कोर्स के प्रत्येक बैच में रेंज के इकाईयों से लगभग 180 अधिकारी/कर्मचारियों को शामिल किया गया है, इसके अतिरिक्त रेंज स्तर पर लगभग शेष 1838 विवेचकों का रिफ्रेशर कोर्स आगामी माह 6 नवंबर तक निरंतर कराया जा कर पूर्ण किया जावेगा। उक्त प्रशिक्षण हेतु इकाई स्तर से आये मास्टर ट्रेनर्स के साथ-साथ रेंज स्तर के लोक अभियोजन अधिकारियों, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल और फोरेंसिक टीम द्वारा ई-साक्ष्यों के गंभीर प्रकरणों की जानकारी हेतु व ई-एफआईआर प्रणालियों से संबंधित जानकारी हेतु क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) के विशेषज्ञों सहित साईबर अपराध के विशेषज्ञों को भी फैकल्टी के रूप में ज्ञानवर्धन हेतु कोर्स में शामिल किया गया है।

आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालन हेतु नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री रितेश चौधरी एवं सहायक नोडल अधिकारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) श्री राकेश कुमार बधेल एवं रिफ्रेशर कोर्स हेतु समन्वयक रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर श्रीमती तृप्ती सिंह राजपूत रहेगी।
रिफ्रेशर कोर्स शुभारंभ के दौरान उमनि/वरि.पुलिस अधीक्षक सरगुजा, अति. पुलिस अधीक्षक सरगुजा, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण, सहित एफएसएल के अधिकारी, सायबर टीम विशेषज्ञ एवं रेंज के जिलों से कोर्स हेतु आये कुल 180 अधिकारी/जवान उपस्थि रहें। इसी प्रकार शेष 1838 विवेचकों का रिफ्रेशर कोर्स 6 नवंबर तक पूर्ण किया जावेगा।



