शहर की सेवा भावी बहनो द्वारा संचलित सेवा किटी समूह की बैठक सयोजिका वन्दना दत्ता, पूनम जायसवल, मिलन शर्मा ज्योति दिवेदी, रेणुका उपाध्याय, सत्या दुबे, सुधा तिवारी, बलविंन्दर टूटेजा, सरिता भाटिया, नमिता चावला, संजीता स्वर्णकार,सिम्मी छाबड़ा, स्मिता तिवारी, सुधा वर्मा, नेहा वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, तीज उत्सव की ऑनलाइन प्रतियोगिता का ड्रा निकाला गया, *प्रथम ज्योति द्विवेदी द्बितीय डाक्टर पुष्पा सोनी तृतीय सत्या दुबे, विषेस पुरस्कार मधु चौदह, स्मिता तिवारी* को प्राप्त हुआ, *अभिरुचि केंद्र का शुभारंभ 11 अक्टूबर को रंगोली प्रशिक्षण से होगा* बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा , महिलाएं भी प्रशिक्षण में सम्मलित हो सकती है
*अभिरुचि केंद्र में मनोवैज्ञनिक परामर्श, केरियर गाइडेंस, परिवार परामर्श की काउंसलिंग विषय विशेषज्ञ एवं अनुभवी प्रशिक्षक के द्वारा दी जाएगी*
इसके साथ ही सप्ताह में 4 दिन 2 बजे से 6 बजे तक विभिन्न विषय मेहंदी, सेल्फ मेकअप, सँगीत, केक बनाने का प्रशिक्षण, हस्तशिल्प प्रशिक्षण, गोदना शिल्प प्रशिक्षण, एवं 6 माह का डिप्लोमा कोर्स सिलाई, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी संचलित होगा,11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शिवाजी चौक के समीप रंगोली प्रशिक्षण 20 प्रतिभागियों से प्रारम्भ किया जाएगा, सेवा किटी के सदसयो से सम्प्रर्क कर प्रशिक्षण में शामिल हो सकती है, सभी प्रशिक्षण बालिकाओं एवं महिलाओ के लिए ही होंगे
सयोजिका, सेवा किटी सेवा समूह



