अंबिकापुर/बलरामपुर (चलगली)- एक आदर्श समाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके सुंडी समाज सरगुजा में सामाजिक संगठन की सक्रियता तेज हो गई है और बैठकों का दौर लगातार जारी है। इस कड़ी में आज अंबिकापुर दुर्गा मंदिर गांधी चौक के हाल में सुंडी समाज अंबिकापुर का बैठक हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम समाज के हाल ही कुछ लोग जो अब इस दुनिया में नहीं रहे उन्हें 2 मिनट का श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात शारदीय नवरात्र के सप्तमी के दिन भंडारा का आयोजन के संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसी अवसर पर 28 सितंबर 2023 को अंबिकापुर में ऐतिहासिक सम्मेलन की पुरानी यादों को भी याद की गई तथा समाज के अन्य एजेंडे पर भी चर्चा हुई।
उधर बलरामपुर जिले के चलगली में भी सुंडी समाज का एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया । बैठक में समाज को संगठित करने तथा 25 अक्टूबर को एक भव्य कार्यक्रम करने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। सर्वाधिक हो कि एक सप्ताह पूर्व भी चलगली प्रखंड का एक बैठक कड़िया में रखा गया था।
सर्व विदित हो कि सरगुजा छत्तीसगढ़ प्रदेश में बलरामपुर, अंबिकापुर, जशपुर,सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले में शौंडिक समाज के लोग भारी संख्या में रहते हैं तथा समाज के द्वारा यहां हमेशा जनहित, समाज हित और देशहित में अच्छा कार्य किया जाता रहा है। निसंदेह शौंडीक समाज का कार्य प्रशंसनीय है।



