:- नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित रिफ्रेशर कोर्स में वरिष्ठ आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर तक के विवेचको कों दिया जा रहा प्रशिक्षण।
:- अधिकारियों एवं जवानों को नवीन आपराधिक कानूनों के तहत गंभीर अपराधों में तकनीकी व डिजिटल साक्ष्यों के संकलन और अनुप्रयोग की दी गई जानकारी।
⏩ पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के परिपालन में, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के सतत् मार्गदर्शन में रक्षित केंद्र, अंबिकापुर में आयोजित 03-दिवसीय विशेष रिफ्रेशर कोर्स के प्रशिक्षण सत्र का दूसरा बैच लगातार जारी है।
⏩ प्रशिक्षण के क्रम में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री रितेश चौधरी ने प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित होकर वरिष्ठ आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों एवं जवानों को नवीन आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अनुरूप गंभीर अपराधों में तकनीकी व डिजिटल साक्ष्यों के संकलन और अनुप्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने विवेचकों को ई-साक्ष्य संकलन, डिजिटल एवं फॉरेंसिक साक्ष्य प्रक्रिया, फिंगरप्रिंट तकनीक, ई-एफआईआर प्रणाली तथा क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) एवं साइबर अपराधों से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
*कौशल संवर्द्धन एवं तकनीकी दक्षता:-*
⏩ रिफ्रेशर कोर्स का मुख्य उद्देश्य आई.सी.जे.एस. (ICJS) प्रणाली के तहत नवीन कानूनों के मैदानी स्तर पर सुगम एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विवेचकों की कार्यकुशलता में सुधार करना है।
*विशेषज्ञ फैकल्टी का मार्गदर्शन:-* प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर्स, लोक अभियोजन अधिकारी, फॉरेंसिक एवं फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, तथा साइबर एवं CCTNS एक्सपर्ट्स द्वारा अधिकारियों को आधुनिक विवेचना तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है।
⏩ वर्तमान बैच में सरगुजा रेंज के विभिन्न जिला इकाइयों से 173 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भाग ले रहे हैं। रेंज के शेष विवेचकों का प्रशिक्षण 7 नवंबर तक चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
⏩ प्रशिक्षण सत्र के दौरान नोडल अधिकारी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री रितेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश भगत, समन्वयक/रक्षित निरीक्षक तृप्ती सिंह राजपूत, एफएसएल एवं साइबर टीम के अधिकारियों सहित प्रशिक्षु सूबेदार गुलशन चंद्रा, प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा एवं रेंज से आए प्रशिक्षणार्थी पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।



