प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को आत्म निर्भर बनाने हेतु नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर में भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आत्म निर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) का लाभ अधिक से अधिक शहरी पथ विक्रेताओ को दिया जाना है, जिसमें विशेष शिविर का आयोजन करते हुए स्वनिधि महोत्सव के रूप में मनाया जाना है, जिसमें अधिक से अधिक शहरी पथ विक्रेताओं को स्वनिधि ऋण, आॅनलाईन भुगतान, पूर्व में प्रस्तुत किये गये ऋण आवेदन पर कार्यवाही एवं शहरी पथ विक्रेताओं को शासन की अन्य योजनाओं से जोडते हुए लाभ पहुचाने हेतु सामाजिक आर्थिक प्रोफाईलिंग का आयोजन इस महोत्सव में किया जायेगा। जिसमें नगरीय निकाय क्षेत्रान्तर्गत अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ लेने हेतु शहरी पथ विक्रेताओं को आमंत्रित किया जायेगा।

पात्र हिताग्राहियो को पूर्व की भाॅति प्रथम किस्त 15,000/- रूपये, द्वितीय किस्त 25,000/- रूपये एवं तृतीय किस्त 50,000/- रूपये का ऋण आवेदन किया जावेगा।
उक्त कार्यक्रम नगर पालिक निगम, आयुक्त श्री डी.एन.कश्यप के निर्देशानुसार किया जावेगा।



