जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री मोदी का संदेश सुना, स्वास्थ्य जांच और समस्याओं के समाधान के प्रति आश्वासन दिया गया
अम्बिकापुर। जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 01 अन्तर्गत ग्राम पंचायत भकुरा के पंचायत भवन में आज आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि रहीं।

इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और उपचार प्रदान किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान जन-चौपाल का आयोजन कर ग्राम के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि आज ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कर हमे अपने देश के विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों की प्रेरणा मिली। हमारे स्वास्थ्य शिविर और जन-चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों तक जरूरी सेवाएं पहुंचाना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। मैं आश्वस्त करती हूँ कि मिली सुझावों पर शीघ्रता से कार्य किया जाएगा।”
इस दौरान सरपंच श्याम पैंकरा, सचिव तुलसी राम , अनूप दास, युवा मोर्चा परसा मंडल रोहन मंडल, मंगल साय तथा ग्रामवासी उपस्थित थे ।



