रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के खमतराई थाना पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी राय सिंह उर्फ प्रकाश ने ई-रिक्शा से दो बैटरियां चोरी कर उन्हें दीपक उर्फ दीपू और किशुन उर्फ किशन को बेच दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दोनों बैटरियां, जिनकी कीमत लगभग ₹10,000 है, बरामद कर ली हैं।
पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
संवाददाता: राज तिवारी, रायपुर



