• *थाना लखनपुर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में तथ्य पाए गए असत्य एवं तथ्यहीन।*•
अंबिकापुर | 27 सितंबर 2026
⏩ दिनांक 23/09/2026 को विसर्जन कार्यक्रम के दौरान थाना लखनपुर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की ग्रामीणों से विवाद एवं कथित तौर पर पैर कुचलने संबंधी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल विडिओ कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए इसकी निष्पक्ष जांच के आदेश अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) श्री राकेश कुमार बघेल को सौंपे।
⏩ एसडीओपी (ग्रामीण) श्री राकेश बघेल द्वारा थाना लखनपुर क्षेत्रान्तर्गत झिनपुरीपारा में मौके पर जाकर पीड़ित एवं अन्य मोहल्लेवासियों, थाना प्रभारी तथा पेट्रोलिंग टीम के बयान दर्ज कर विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोड पर खड़ी भीड़ को पेट्रोलिंग वाहन आने पर हटाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा किसी प्रकार का झगड़ा-विवाद नहीं किया गया और न ही किसी को वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया है। मौके की जांच से पाया गया कि थाना लखनपुर पुलिस पेट्रोलिंग टीम का मोहल्लेवासियों से कोई विवाद नहीं हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कही जा रही बातें पूरी तरह से तथ्यहीन और असत्य पाई गईं।
⏩ सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बिना सत्यता जांचे सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक और असत्य खबरों या वीडियो पर ध्यान न दें।



