रायपुर/छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण का नया अध्याय लिख रहा है। इस अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है, जिससे आम नागरिकों में सरकार के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
आशीष जैन, प्रदेश सह प्रभारी, भाजपा सोशल मीडिया अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन गया है। प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार “जनता की सरकार, जनता के द्वार” की भावना के साथ कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण कर शासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता का परिचय दिया जा रहा है।
श्री जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सुशासन तिहार में सक्रिय भागीदारी करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। यह अभियान निश्चित रूप से प्रदेश के विकास, सुशासन और जनविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।



