सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर मंथन, प्रेमनगर तहसील साहू संघ की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय,,,,
सामाजिक गणना व सदस्यता शुल्क संकलन से लेकर युवा प्रकोष्ठ के विस्तार तक हुई चर्चा, सामाजिक कुरीतियों पर भी विचार-विमर्श,,,
राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,
दिनांक — 27/09/2026
लोकेशन — प्रेमनगर, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
सूरजपुर/प्रेमनगर,, तहसील साहू संघ प्रेमनगर की मासिक बैठक 27 सितंबर 2026 को नमना/रघुनाथपुर इकाई अंतर्गत ग्राम नमना में तहसील साहू संघ की इकाई उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता लक्ष्मी साहू के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में तहसील एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता निभाई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को मजबूत करना, संगठन को और प्रभावी बनाना तथा सामाजिक हित से जुड़े विषयों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करना रहा। बैठक की अध्यक्षता तहसील साहू संघ प्रेमनगर के पूर्व अध्यक्ष जयराम साहू ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साहू संघ सूरजपुर के अध्यक्ष रामलल्लू साहू उपस्थित रहे।
*भक्त माता कर्मा की आरती से हुई बैठक की शुरुआत*
इस बैठक की शुरुआत में सर्व प्रथम भक्त माता कर्मा के छायाचित्र के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित कर आरती के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन तहसील साहू संघ प्रेमनगर के महामंत्री श्रवण कुमार साहू ने किया। उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए सभी का परिचय कराया।
*सामाजिक गणना और सदस्यता अभियान पर जोर*
बैठक में प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार सामाजिक गणना एवं सामाजिक सदस्यता शुल्क संकलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समाज को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न इकाइयों को रसीद बुक का वितरण भी किया गया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि समाज के प्रत्येक परिवार और सदस्य को संगठन से जोड़ते हुए सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
*सामाजिक कुरीतियों पर भी हुआ मंथन*
समाज में प्रचलित कुछ सामाजिक परंपराओं को लेकर भी बैठक में गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से मृत्यु भोज के दौरान मिष्ठान वितरण पर रोक लगाने के विषय पर चर्चा हुई। उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने सामाजिक सुधार एवं अनावश्यक खर्च को कम करने की दिशा में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
*युवाओं को संगठन से जोड़ने की पहल*
बैठक में युवा प्रकोष्ठ के गठन एवं कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रत्येक सामाजिक इकाई से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का निर्णय लेते हुए आगामी बैठक तक एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने युवाओं को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिल सकती है।
*नगर पंचायत चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा*
बैठक में आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। समाज के बहुलता वाले वार्डों में दावेदारी कर रहे समाज के लोगों से उनके विचार जाने गए। इस दौरान उपस्थित दावेदारों एवं सामाजिक बंधुओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाजहित में निर्णय लेने तथा सामाजिक एकता बनाए रखने की बात कही। इस विषय पर समाज के भीतर आपसी संवाद और सामूहिक विचार-विमर्श को महत्व देने पर जोर दिया गया।
*पदाधिकारियों और सामाजिक बंधुओं की रही उपस्थिति*
बैठक में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष राजपाल साहू, उपाध्यक्ष शिव कुमार साहू एवं रामलल्लू साहू, कोषाध्यक्ष बंशीलाल साहू, जिला संयोजक अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ सतीश साहू, संयुक्त सचिव जिला साहू संघ सूरजपुर कन्हैयालाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सुभाष साहू सहित हंसलाल साहू, राजकुमार साहू, राजेश कुमार साहू, नंदकिशोर साहू, रामकरण साहू, आनंदीलाल साहू, भैयालाल साहू, रामवचन साहू, नोहरलाल साहू, कृष्णा साहू, संतोष साहू, रतनलाल साहू, रामरतन साहू, अखिलेश साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
“ *एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत”*
बैठक के अंत में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में साहू समाज के द्वारा यह संदेश भी सामने आया कि समाज की मजबूती केवल पदों या बैठकों से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, एकजुटता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता से होती है। सामाजिक हित के विषयों पर सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
“खबर सिर्फ खबर नहीं, जिम्मेदारी है।”



