अंबिकापुर /- युवा कांग्रेस आरटीआई सेल चेयरमैन हिमांशु जायसवाल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल NEET परीक्षा में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं ने लाखों छात्रों एवं अभिभावकों का विश्वास तोड़ने का काम किया है। वर्षों की मेहनत, आर्थिक कठिनाइयों और मानसिक दबाव के बीच तैयारी करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। छात्र एवं अभिभावक दोनों बड़े उम्मीद से अपने बच्चों को कर्ज लेकर महंगाई के दौर में बच्चे के भविष्य बनाने के लिए तैयारी के भेजते है ओर सरकार उनके परिश्रम और उनके सपने के साथ मजाक बनाती जा रही है त्रुटि एक बार होना इस सुधारा जाता है पर बार बार होना यानि किसी बड़े लोगो का सह होना प्रतीत होता है इस पेपर लीक से हजारों छात्रों के उम्मीद को तोड़ा है सरकार ने
युवा कांग्रेस मांग करती हैं कि NEET परीक्षा में हुई सभी गड़बड़ियों एवं पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध CBI जांच कराई जाए, ताकि पूरे देश के सामने सच्चाई आ सके और किसी भी दोषी को बचने का मौका न मिले। परीक्षा माफियाओं, पेपर लीक में शामिल अधिकारियों, एजेंसियों एवं अन्य दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए आजीवन कारावास जैसी सजा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।
इसके अतिरिक्त, इस घोटाले से मानसिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से प्रभावित छात्रों को उचित मुआवजा एवं विशेष सहायता प्रदान की जाए। जिन विद्यार्थियों का समय और मेहनत इस अव्यवस्था के कारण बर्बाद हुई है, उनकी जिम्मेदारी आखिर कौन होगा …
सरकार से यह भी मांग करते हैं कि NTA को बैन किया जाए और निष्पक्ष संस्था से परीक्षा करवाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने हेतु परीक्षा प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी, सुरक्षित एवं जवाबदेह बनाया जाए।
छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी



