Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। :- आरोपी द्वारा अपने मकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर की जा रही थी बिक्री। :- आरोपी के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब कुल 15 लीटर 755 एमएल जुमला रकम 7180 /- रूपये किया गया जप्त*। ➡️ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आबकारी एक्ट के विरूद्व सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के…
अम्बिकापुर/ शहर की सेवा भावी सेवा किटी समूह के सदस्यों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन पार्किंग में सेवारत बहनों को रेन कोट वितरित किया।ताकि वे बरसात में भी अच्छे से अपनी सेवाएं दे सके। रेनकोट के साथ -साथ बहनों को फल भी वितरित किया गया। सेवा किटी समूह के सदस्य वाहन पार्किंग में सेवारत बहनों से समय -समय पर मिलती रहती हैं। ठंढ के मौसम में गर्म कपड़े एवं त्योहारों में मिठाई एवं उनकी जरूरत की सामग्री भी वितरित करती हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी आर्ट ऑफ लिविंग ने कहा कि सेवा किटी समूह की बहनों…
जिला: बलरामपुर-रामानुजगंज लोकेशन: बलरामपुर फर्जी बिल का खेल उजागर, मीडिया में खबर प्रकाशित होते ही जांच के लिए पहुंचे अधिकारी बलरामपुर जिले में सड़क के मुरुमीकरण कार्य में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दौरान सड़क की समस्या दूर करने के लिए मुरुमीकरण कराया जाना था, लेकिन मौके पर केवल 2–4 ट्रैक्टर मुरुम डालकर लगभग 800 ट्रैक्टर मुरुम का फर्जी बिल तैयार कर सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाया गया है। मामले की खबर मीडिया में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच के लिए अधिकारियों की…
अम्बिकापुर। अम्बिकापुर के गंगापुर स्थित दयानिधि हॉस्पिटल अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 1 अगस्त को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रहा है। शिविर दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अस्पताल परिसर में आयोजित होगा, जिसमें मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। दयानिधि हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में वे स्वयं अपनी चिकित्सकीय टीम एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर…
⏩ इकाई सरगुजा में पदस्थ प्रधान आरक्षक (एमटी) श्री पुरषोत्तम पैकरा की दिनांक 07/01/2026 को आकस्मिक निधन पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में *डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) एवं भारतीय स्टेट बैंक अंबिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रतीक अग्निहोत्री* के द्वारा 10 लाख रूपये की बीमा राशि दिवंगत की पत्नी श्रीमती जगरमती पैकरा को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 10 लाख रूपये का चेक प्रदाय किया गया! ➡️ इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक शिरीष गीर, मुख्य शाखा अधिकारी श्री आशीष सिंह एवं उपनिरीक्षक (एम) श्री अभय सिंह स्थापना शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय…
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के धरने पर बैठे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। परीक्षा लीक पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद की ओर प्रदर्शन के लिए जा रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस और उनके साथ शामिल कई संदिग्ध लोगों ने जिनके फोर्स के नहीं होने की बात आ रही है ने छात्रों लाठियों और पत्थरों से हमला किया। इस घटना में 150 से अधिक छात्रों को चोट आयी।…
रायपुर 22 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवास के बाहर उनका आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा के प्रतिकूल और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस प्रकार के राजनीतिक स्टंट की अपेक्षा नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे मामले को केंद्र सरकार ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति *यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से सभी संबंधित विभाग मिलकर तैयार करेंगे प्रभावी कार्ययोजना* *स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 22 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन तथा बच्चों के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
*महिलाओं को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ* *महिला सशक्तिकरण, रोजगार, पर्यटन, उद्योग और सुशासन के विजन को मुख्यमंत्री ने किया साझा* *बस्तर में शांति, विकास और रोजगार का नया अध्याय शुरू* *इमर्जिंग छत्तीसगढ़–सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हुए शामिल* रायपुर, 22 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित ‘इमर्जिंग छत्तीसगढ़–सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण, बस्तर के विकास, रोजगार, उद्योग, पर्यटन, सुशासन और सामाजिक सुधारों पर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री…
चिरमिरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज हल्दीबाड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक के विरोध में प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। तेज बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
