Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं विक्रम यादव, उपचार में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी* दिनांक 22/07/2026, लोकेशन, रायपुर छत्तीसगढ़। रायपुर, दिनांक 21 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं बांस वादक विक्रम यादव के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके समुचित उपचार तथा आवश्यक सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की कमी…
“जंतर मंतर नई दिल्ली में देश भर के आंदोलनरत छात्रों पर मोदी सरकार द्वारा किए गए बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज ,मोदी सरकार की क्रूर मानसिकता की परिचायक है-राजेश दुबे “ छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार के घटिया शिक्षा नीति एवं बार बार हो रहे पेपर लीक घटना से परेशान देश भर के छात्र छात्रा जंतर मंतर नई दिल्ली में शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे हैं जिनपर मोदी सरकार द्वारा किए गए लाठीचार्ज एवं बर्बरता पूर्ण कार्यवाही को मोदी सरकार की…
बैग लेस ङे पर विद्या मन्दिर के बच्चो ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए, फलदार पौधे आम, जामुन, अमरूद, लीची, और तुलसी के पौधे तयार किये, और वृक्षा रोपण के लिए लगभग 50 पौधे दिए… अंबिकापुर/ अभी 50 पौधे और तयार किये जा रहे है, , बच्चो के द्वारा सभी पौधों के बीज सूखा कर तयार किये गए थे, उसी से पौधा तयार किया गया है, इस पर्यावरण संरक्षण के कार्य के लिए, बच्चो को प्रधानपठिका साधना कश्यप, संगीता महापात्र, जयंती, प्रभा वती एव रींना का मार्गदर्शन सराहनीय रहा।
अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के कार्यकर्ताओं ने आज अम्बिकापुर सदर कोतवाली पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र, अशोभनीय एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत भाजयुमो नेता एवं एल्डरमैन शरद सिन्हा के नेतृत्व में दर्ज कराई गई। शरद सिन्हा ने बताया कि विकास सिन्हा उर्फ गोरखपुर (दर्रीपारा, अम्बिकापुर) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिसके संबंध में शिकायत देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की…
1. मंत्रिपरिषद् की बैठक में प्रदेश के किसानों को खरीफ एवं रबी मौसम में उर्वरकों की समयबद्ध एवं सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरक आपूर्ति, वितरण एवं प्रबंधन से संबंधित विषयों पर सुझाव, अनुशंसा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। इस उप समिति में उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग को अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, कैबिनेट मंत्री, सहकारिता विभाग एवं कैबिनेट मंत्री, वित्त विभाग को सदस्य के रूप में…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा *एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगा नया संबल, निवेश और रोजगार को मिलेगी गति – मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 22 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 18, 19 एवं 20 सितंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (आईआईएफ) की तैयारियों, उद्देश्यों एवं आयोजन की विस्तृत रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।…
राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,, दिनांक 21/07/2026, लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।। सूरजपुर, दिनांक 21 जुलाई 2026,को एनएचएम कर्मचारी संघ सूरजपुर जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी लंबित मांगों के संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य भेंट कर मुख्यमंत्री द्वारा महा सम्मेलन में की गई घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का अनुरोध किया। एनएचएम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गत माह आयोजित प्रदेश स्तरीय महा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के यशसस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…
*अम्बिकापुर प्रवास के दौरान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कहा— माँ बनभौरी के दरबार में मिलती है आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा* राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,, दिनांक 21/07/2026, लोकेशन, अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।।। सरगुजा/अम्बिकापुर,, दिनांक 21 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर स्थित प्रसिद्ध माँ बनभौरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।…
*शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर* शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में आज मंगलवार दिनांक 21.7.2026 को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल ने नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें तिलक लगा लड्डू खिलाकर माला पहनाकर स्वागत किया संस्था के प्राचार्य श्रीमती अपर्णा दुबे क़े द्वारा शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और विद्यालय के अध्ययन अध्यापन को और सुगम बनाने के लिए मंत्री महोदय जी से प्रयोगशाला कक्ष एवं दो अतिरिक्त कक्ष तथा विद्यालय के कक्ष क्रमांक 23 24 और 25 के…
बरसात के मौसम में ग्रामीणों को कीचड़ और जलभराव से राहत देने के लिए ग्राम पंचायत चंद्रनगर में सड़क मुरमीकरण का काम स्वीकृत किया गया था। मंशा साफ थी कि बारिश के दिनों में राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में कोई परेशानी न हो। लेकिन धरातल पर राहत की जगह ग्रामीणों को भ्रष्टाचार और घोटाला परोस दिया गया है ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि सड़क पर नाममात्र के लिए सिर्फ 1 से 2 ट्रैक्टर मुरम नहीं बल्कि मिट्टी छिड़ककर काम की इतिश्री कर ली गई। वहीं, कागजों में लगभग 800 ट्रैक्टर मुरम का भारी-भरकम बिल तैयार…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
