“जंतर मंतर नई दिल्ली में देश भर के आंदोलनरत छात्रों पर मोदी सरकार द्वारा किए गए बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज ,मोदी सरकार की क्रूर मानसिकता की परिचायक है-राजेश दुबे “
छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार के घटिया शिक्षा नीति एवं बार बार हो रहे पेपर लीक घटना से परेशान देश भर के छात्र छात्रा जंतर मंतर नई दिल्ली में शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे हैं जिनपर मोदी सरकार द्वारा किए गए लाठीचार्ज एवं बर्बरता पूर्ण कार्यवाही को मोदी सरकार की तानाशाही एवं क्रूर मानसिकता को दर्शाता है ।
राजेश दुबे ने आगे कहा कि देश भर के आंदोलनरत छात्र छात्राओं पर मोदी सरकार द्वारा किये गए बर्बरता पूर्ण कार्यवाही से व्यथित नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं सांसद प्रियंका गांधी जी आंदोलनरत छात्र छात्राओं सहित प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा करने प्रधानमंत्री निवास के समक्ष शांति पूर्ण तरीके से धरना देने के दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को घसीटते हुए गिरफ्तार किया जाना घायल किया जाना और सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी को पुरुष पुलिस द्वारा खिचा जाना धकेला जाना ,घसीटते हुए गिरफ्तार किया जाना ,लोकतंत्र ,कानून व्यवस्था एवं संविधान को शर्मसार करने वाला कृत्य है जिसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है ।
राजेश दुबे ने ब्रिटिश सरकार और मोदी सरकार की तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह ब्रिटिश सरकार भारतीयों के आवाज उठाने पर दमनात्मक रवैया अपनाती थी उसी तरह मोदी सरकार दमनात्मक नीति अपनाकर देश की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है ,लेकिन ये देश उस ब्रिटिश हुकूमत से नहीं डरी तो ये तानाशाह सरकार क्या डरायेगी ।
प्रेषक
राजेश दुबे अधिवक्ता
महामंत्री
सरगुजा प्रभारी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस



