अम्बिकापुर/ शहर की सेवा भावी सेवा किटी समूह के सदस्यों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन पार्किंग में सेवारत बहनों को रेन कोट वितरित किया।ताकि वे बरसात में भी अच्छे से अपनी सेवाएं दे सके। रेनकोट के साथ -साथ बहनों को फल भी वितरित किया गया। सेवा किटी समूह के सदस्य वाहन पार्किंग में सेवारत बहनों से समय -समय पर मिलती रहती हैं। ठंढ के मौसम में गर्म कपड़े एवं त्योहारों में मिठाई एवं उनकी जरूरत की सामग्री भी वितरित करती हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी आर्ट ऑफ लिविंग ने कहा कि सेवा किटी समूह की बहनों का कार्य अति सराहनीय है। वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा किटी समूह नि:स्वार्थ भाव से पूरे वर्ष भर विविध कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से समाज में अपनी सेवाएं दे रही हैं। जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। वरिष्ठ समाज सेवी उमाशंकर पाण्डेय ने सेवा किटी समूह के सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा किटी समूह की बहनों से प्रेरित होकर अन्य बहनें भी समाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही हैं।।युवा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा समन्वयक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान सरगुजा ने कहा कि हम सभी सेवा किटी समूह की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी के कार्यों से प्रेरित होकर ही आज समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। सेवा किटी समूह की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी ने अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाहन पार्किंग में सेवारत बहनों का परिवार वाहन पार्किंग से जो आय होती है उसी से चलता है।हम लोग विगत छः वर्षों से लगातार समय -समय पर बहनों का सहयोग करते -रहते हैं। बहनें हमारा सहयोग स्वीकार करती हैं। इसके लिए हम सभी आभारी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेविका संतोष पाण्डेय, नीलिमा गोयल,मधु चौदहा,लिलि बसु राय, गायत्री सुल्तानिया,आतिशी भट्टाचार्य, नमिता चावला,सत्या दुबे,मिलन शर्मा, अंजना परिहार, स्मिता तिवारी, सुनिता दास,सुधा तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।



