Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*मुख्यमंत्री ने युवा साहित्यकार श्री करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का किया विमोचन* *हर घर में हो छोटी-सी लाइब्रेरी, पढ़ने की संस्कृति को दें बढ़ावा : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 23 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार श्री करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण ही नहीं, बल्कि उसे सजग करने और सही दिशा दिखाने का भी सशक्त माध्यम है। ‘कोहरा’ जैसे उपन्यास सामाजिक विषयों को विमर्श के केंद्र…
सीरतुनंबी कमेटी अंबिकापुर द्वारा दुनिया को अमन, चैन, शांति,बंधुत्व, महिला अधिकार, सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले पैगंबर मोहम्मद साहब (स.अ.व.) का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी इस वर्ष भी परंपरागत एवं गरिमामय ढंग से आगामी 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। अंबिकापुर (सरगुजा): दुनिया को अमन, चैन, शांति,बंधुत्व, महिला अधिकार, सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले पैगंबर मोहम्मद साहब (स.अ.व.) का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी इस वर्ष भी परंपरागत एवं गरिमामय ढंग से आगामी 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। सीरतुन्नबी कमेटी अंबिकापुर के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम…
अम्बिकापुर। भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी सरगुजा संभाग प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में जिला सोशल मीडिया टीम की बैठक लेकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए मितुल कोठारी ने कहा कि आज सोशल मीडिया संगठन के विचारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म…
राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,, दिनांक 19/08/2026, लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।। *सूरजपुर/ दिनांक 19 अगस्त 2026* सूरजपुर जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समिति के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आमजन को बेहतर और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में जनसमुदाय की…
20 अगस्त 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी (जिला न्यायाधीश) श्री कमलेश कुमार जुर्री तथा सदस्य श्री हामिद हुसैन खान एवं श्री वी. के. राजपूत की पीठ ने सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए वक्फ संपत्ति दुकान पर काबिज कब्जाधारी को 45 दिनों के भीतर संपत्ति खाली कर संबंधित वक्फ संस्था को कब्जा सौंपने के सम्बंध मे आदेश दिनांक 28.07.2026 पारित किया गया है। राजधानी रायपुर स्थित अंजुमन ए सैफी दाऊदी बोहरा जमात रायपुर की पंजीकृत वक्फ सम्पत्ति जो शहर के हृदय स्थल सदर बाजार रायपुर में दुकान स्थित है उक्त मकान नंबर 923,…
संत रविदास जी के विचार समाज को जोड़ने का काम करते हैं : नारायण चंदेल समरसता संकल्प अभियान के तहत अम्बिकापुर में माटी युक्त पवित्र कलश वितरण कार्यक्रम सम्पन्न — शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएगी संत रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र माटी अम्बिकापुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत अम्बिकापुर के सर्किट हाउस में माटी युक्त पवित्र कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी युक्त कलश को…
विशाखापट्टनम, 19 अगस्त 2026 विशाखापट्टनम के समीप स्थित गुड़िलोवा के ‘विज्ञान विहार’ विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई। बैठक का शुभारंभ पू. सरसंघचालक मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक 21 अगस्त की शाम तक चलेगी। प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह और अन्य केंद्रीय अधिकारी उपस्थित हैं। समन्वय बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों जैसे भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय…
कुंवर बासित अली बने BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- ‘मुस्लिम समाज BJP से जुड़ रहा’
दिल्ली/ नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. नई जिम्मेदारी मिलने पर बासित अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का काम देखा जाता है और सभी का सम्मान किया जाता है. उन्होंने कहा कि पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम करती है और वह अपनी नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे. मुस्लिम वोट बैंक को लेकर बासित अली ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, बल्कि…
एन0एस0यू0आई0 के छात्र संवाद कार्यक्रम के तहत आज पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव ने आज बुधवार को होलीक्रॉस स्कूल के सभाकक्ष में वहां के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनके सवालों का जवाब दिया। देश और समाज के प्रति जेन जी और जेन अल्फा के विचारों को जानने और उनके विचार और मांगों के प्रतिनिधित्व के लिये पूर्व उपमुख्यमंत्री की पहल पर सरगुजा एन0एस0यू0आई0 ने छात्र संवाद की इस श्रंखला को प्रारंभ किया है। पूर्णतः गैर राजनैतिक इस कार्यक्रम की पहली कडी में 30 जुलाई को पूर्व उपमुख्यमंत्री ने माउंट लिटेरा स्कूल के छात्र-छात्राओं से संवाद किया था। होलीक्रॉस…
28 वर्ष की सेवा के बाद TET अनिवार्य किए जाने पर शिक्षकों में नाराजगी, जिला स्तर पर बनेगी रणनीति अंबिकापुर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 25 अगस्त को सरगुजा जिला मुख्यालय में “टेट मुक्ति रैली” निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव एवं लोक शिक्षण संचालनालय के नाम कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता समाप्त करने तथा उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। रैली की तैयारियों को लेकर 22 एवं 23 अगस्त को TET से…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
