Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
अंबिकापुर में “ईद-ए-मिलादुन्नबी” का आयोजन इस वर्ष भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मुस्लिम समाज द्वारा निकाले गए जुलूस के बाद कला केंद्र मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया। लेकिन इस आयोजन की सबसे प्रेरणादायक बात कार्यक्रम की समाप्ति के बाद देखने को मिली। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरे कला केंद्र मैदान की स्वयं साफ-सफाई की। खाने-पीने में इस्तेमाल हुए डिस्पोजल सामान, प्लास्टिक की पन्नियां और चारों ओर बिखरे कचरे को एकत्र कर व्यवस्थित किया गया। इतना ही नहीं, जुलूस के प्रारंभ स्थल से…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए सरकार तत्पर* रायपुर 26 अगस्त 2026/ नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित…
अंबिकापुर। कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने देशभर के लोगों, विशेष रूप से छत्तीसगढ़वासियों को ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर दिली मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में परवेज गांधी ने कहा कि पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ की आमद पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर हुई। आपने ﷺ दुनिया को शांति, प्रेम, भाईचारे, इंसाफ, इंसानियत और आपसी सद्भाव का महान संदेश दिया। आपकी ﷺ पूरी जिंदगी मानवता की सेवा, कमजोरों और जरूरतमंदों की मदद तथा सच्चाई और न्याय के लिए समर्पित रही। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी ﷺ का पवित्र अवसर केवल खुशी…
रायपुर 26 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नेपाल में भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पूरा भारत एकजुटता के साथ नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है।
*महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *पंडरीपानी में रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय* *बहनों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने उपहार भेंट कर जताया स्नेह* *फरसाबहार और भेलवा में महतारी सदन निर्माण की घोषणा* *महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों के विस्तार के लिए मिला आर्थिक संबल* *मुख्य मार्ग से दानी मोड़ा बस्ती तक सड़क निर्माण के लिए ₹3.23 करोड़ की स्वीकृति* 26 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर…
*राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी* *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान* *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण* रायपुर . 26 अगस्त 2026. राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों 2023-24, 2024-25 और…
हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, हजरत मुहम्मद साहब की जीवनी एवं संदेशों पर डाला प्रकाश कुसमी, बलरामपुर। नगर कुसमी में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मानव सेवा और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला। रजा यूनिटी फाउंडेशन के बैनर तले विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग…
एक मंच पर जुटे सभी धर्मों के लोग, अंबिकापुर ने दिया कौमी एकता और भाईचारे का पैगाम…..ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, सर्व समाज एकता मंच ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, शिक्षा-खेल और समाजसेवा की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान…. अंबिकापुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी श्रद्धा, शालीनता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान अंबिकापुर में मजहबी सद्भाव, आपसी मोहब्बत और कौमी एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकले जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए कला केंद्र मैदान पहुंचे। रास्ते में सर्व समाज एकता…
TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन.. रैली के बाद सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन जशपुरनगर:- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को जिला मुख्यालय में शिक्षकों द्वारा तिरंगा ‘TET मुक्ति रैली’ का आयोजन किया गया। रैली में जिले के विभिन्न संवर्गों के सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक एवं व्याख्याता बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर अपनी विभिन्न मांगों एवं सेवा सुरक्षा के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के पश्चात शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर TET की अनिवार्यता समाप्त करने सहित…
रायपुर, 25 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को निवास कार्यालय में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित थे।

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
