अम्बिकापुर।
भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी सरगुजा संभाग प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में जिला सोशल मीडिया टीम की बैठक लेकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए मितुल कोठारी ने कहा कि आज सोशल मीडिया संगठन के विचारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग करते हुए संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया टीम के सदस्यों से सक्रियता, समन्वय और निरंतरता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट संतोष दास, भाजपा सरगुजा जिला मीडिया प्रभारी रुपेश दुबे, सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयंक जायसवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास वर्मा ‘रिंकू’, संभागीय सोशल मीडिया टीम के सदस्य सक्षम साहू एवं आर्यन जायसवाल, जिला सह-संयोजक रवि जायसवाल, जतीन परमार, पूर्व संयोजक शरद सिन्हा , मनोज सोनी, धनंजय द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



