Author: Jan Darbar News

अयोध्या में राम दरबार और परकोटे के मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। राम दरबार में राजा राम, सीता, भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां हैं। सभी मूर्तियां मकराना के सफेद संगमरमर में तराशी गई हैं। जयपुर के मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय ने सात महीने में ये मूर्तियां तैयार की हैं। राम सीता की मूर्ति एक ही पत्थर में है। 4.5 फुट की इस मूर्ति में भगवान राम और सीता आशीर्वाद की मुद्रा में हैं। लक्ष्मण और शत्रुघ्न 4.5 फुट के हैं। ये दोनों भगवान राम और सीता के पीछे खड़े हैं । भरत और हनुमान तीन-तीन फुट के हैं…

Read More

बलौदाबाजार – भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेहका रोड स्थित सर्वोत्तम इंडस्ट्रीज के बायोमास प्लांट में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं. भीषण गर्मी के कारण आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह…

Read More

रायपुर – साय कैबिनेट की 29वीं बैठक में बुधवार को ट्रांसफर नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया गया था. इस फैसले पर अमल करते हुए आज सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 तमाम विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टर के लिए जारी भी कर दिया है. पत्र के शुरू में ही स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी स्थानांतरण नीति को अधिक्रमित करते हुए नई स्थानांतरण नीति – प्रक्रिया निर्धारित की जाती है. यह स्थानांतरण नीति गृह (पुलिस) विभाग, आबकारी विभाग, खनिज साधन विभाग, परिवहन विभाग, वाणिज्यकर विभाग, पंजीयन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षीकीय कार्य…

Read More

बलरामपुर – सरकारी जमीन की सीमांकन के दौरान एक महिला पटवारी से शराब के नशे में शिक्षक द्वारा अभद्रता की गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक राजकुमार पोर्ते को शराब के नशे में गाली-गलौज करते देखा जा सकता है। यह मामला वाड्रफनगर के रूपपुर गांव का है। यह मामला तब सामने आया जब महिला पटवारी ममता भगत न्यायालय के आदेश के बाद सीमांकन के लिए रूपपुर गांव गई थीं। इसी दौरान शिक्षक राजकुमार पोर्ते ने शराब के नशे में आकर उनसे अभद्र व्यवहार किया। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना…

Read More

बीजापुर – छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में आज सुबह से पुलिस-नक्सल मुठभेड़ जारी है. जिले के कांगेर वैली नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया है और मौके से एक ऑटोमेटिक राइफल बरामद किया है. मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, DRG, कोबरा और STF के जवान लगातार नक्सलवाद के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन कर माओवादियों का खात्मा कर रहे हैं. दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. वहीं मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधिकारियों की SP कार्यालय में बैठक…

Read More

कांकेर – CM विष्णुदेव साय बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 में शामिल हुए । https://x.com/vishnudsai/status/1930534929429066216?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1930534929429066216%7Ctwgr%5E689c5fc90938394ef14bf68f964dc1c6a9a87681%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Flocal%2Fchhattisgarh%2Fcm-sai-attended-the-mandri-festival-2025-4060581 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात सीएम विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक विक्रम उसेंडी…

Read More

सरगुजा – सोशल मीडिया पर लाइव फांसी लगाने की धमकी देने वाले युवक की सरगुजा पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए जान बचा ली। घटना अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक के इस कदम की वजह उधार दिए गए पैसों की वसूली न होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने एक मित्र को करीब दो लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन जब काफी समय बाद भी उसे पैसा वापस नहीं मिला, तो वह मानसिक तनाव में आ गया। इसी तनाव के चलते युवक…

Read More

रायगढ़ – रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा स्थित चारमार के जंगलों में हाथी के बच्चे के कुएं में गिरने की खबर को अभी दो दिन नहीं बीते कि अब जिले के खरसिया रेंज में ऐसी घटना सामने आई है. रेंज के अंतर्गत आने वाले तेन्दुमुड़ी बीट के गुर्दा सर्किल में हाथी का बच्चा गहरे कुएं में गिर गया. हाथी की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है. घटना आज सुबह 4 से 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है. इलाके में हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है. माना जा रहा है उसी दल…

Read More

Vastu Tips – इस समय कई माता-पिता की परेशानी है कि उनके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता और वह फोकस नहीं कर पाता है। अगर काफी मेहनत करने के बाद भी बच्चे का मन पढ़ाई से उचट गया है और परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं आते हैं, तो वास्तु के कुछ उपाय लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी के अनुसार,अगर आपके बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो निम्न काम करें। बच्चे का मन पढ़ाई में ना लगे तो क्या करें वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, अगर बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगता…

Read More

रायपुर – राजधानी रायपुर में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेलीबांधा चौक पर बुधवार रात ड्यूटी में तैनात दो ट्रैफिक जवानों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब जवान ट्रैफिक नियंत्रण में जुटे थे और वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे थे। घटना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की है, जब ट्रैफिक सिपाही केशव क्षत्रिय और रज्जब…

Read More