लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़,
दिनांक 04/06/2026,
मो.बा. 7828534483,
— सूरजपुर से गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है,,,,,,,,
आपको बता दें कि सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली में पुलिस ने घेराबंदी कर एक बस को पकड़ा है, जिसके जरिए भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही थी, इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बस चालक और 6 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि इन गिरफ्तार महिलाओं के साथ उनके 4 दुधमुंहे बच्चे भी मौजूद हैं,,,

जिनकी आड़ में इस काले कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था,पुलिस ने मौके से लगभग 4 करोड़ 15 लाख रुपये मूल्य का 8 क्विंटल 30 किलो गांजा बरामद किया है, इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बस को भी जब्त कर लिया गया है,,,,,,
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि तस्करों ने अंबिकापुर के कालीघाट से पूरी बस को बुक किया था और वे इस भारी खेप को लेकर मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पिपरिया कला की ओर जा रहे थे,,,,,,
इस पूरे मामले में पुलिस को अभी भी 18 से 19 अन्य आरोपियों की तलाश है, जो फिलहाल फरार चल रहे हैं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी और पतासाजी की जा रही है,,,,,
स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी से नशे के इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है और पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है।



