:- *चोरों के कब्जे से चोरी गई ट्रेक्टर की ट्रॉली एवं घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जप्त कर 03 को भेजा न्यायिक रिमांड पर*
▶️ घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमित कुमार ठाकुर पिता ध्रव कुमार ठाकुर निवासी गोधनपुर अम्बिकापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के घर के पीछे खड़े उसका ट्रेक्टर का ट्राली को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिनांक 09.05.2026 को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्र-280/2026 धारा 305बी, 3(5) बी.एन.एस पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
▶️विवेचना दौरान आरोपी की पता तलाश हेतु घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ एवं सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किय गया। उक्त ट्रेक्टर की ट्राली अशेक लिलैण्ड की छोटा हांथी वाहन में ले जाते हुए दिखाई दिये है। विवेचना में अग्रीम कार्यवाही करते गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी ब्रिजभूषण उर्फ बिरजु निवासी ककना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपने साथी फुलचंद एवं नन्दू के साथ मिलकर गोधनपुर से ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया है।
▶️आरोपी ब्रिजभूषण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अशोक लिलैण्ड कंपनी का छोटा हांथी क्रमांक- यूपी. 64 एटी 8637 एवं चोरी गई ट्राली CG16ZD0130 को जप्त कर आरोपी 1. ब्रिजभूषण उर्फ बिरजु गिरी पिता महेन्द्र गिरी उम्र 24 वर्ष ग्राम ककना चैकी बरियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर, 2. फुलचंद गिरी पिता शिवप्रसाद गिरी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम केपी थाना अम्बिकापुर सरगुजा 3. नन्दु उर्फ नन्दकिशोर पैकरा पिता महेश्वर पैकरा उम्र 24 वर्ष निवासी ककना चैकी बरियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
▶️सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना गांधीनगर से सहायक अप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पांडेय रमन मंडल, घनश्याम देवांगन राहुल सिंह, साइबर सेल से आर॰ रमेश रजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



