रायपुर स्थित कृष्णा विकास ग्लोबल स्कूल में 14 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली 20वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 में सरगुजा वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों एवं निर्णायकों का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 24 टीमें भाग लेंगी।
सरगुजा वुडबॉल संघ में के.आर. टेक्निकल कॉलेज से संदीप सिंहा, साक्षी कुमारी, सुरभि शर्मा,श्रीजल जायसवाल एवं सरस्वती महाविद्यालय से राजपाल कुजूर,अनु जायसवाल का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इसके साथ ही सरगुजा वुडबॉल संघ से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक (रेफरी) के रूप में आकाश दुबे, रजत सिंह, अभिजीत, प्रिया जायसवाल एवं खुशबू गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सरगुजा जिले के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं तथा अब जिले के खिलाड़ी खेल के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भी निभा रहे हैं, जो जिले के खेल विकास के लिए अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायक संकेत है। आने वाले समय में इससे जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
चयनित सभी खिलाड़ियों एवं निर्णायकों को गौरव सिंह, सैंकी अग्रवाल, सौरभ सिंहा, आकाश गुप्ता,के.आर. टेक्निकल कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. रीनू जैन, प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा सहित सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ एवं वुडबॉल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



