मैनपाट विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जामकानी में 19/08/2025 को रात के 12 बजे एक ट्रक से यूरिया श्री शंभुनाथ मिश्रा के घर डंफ करते हुए किसानों और स्थानीय युवकों द्वारा पकड़कर पुलिस और तहसीलदार को सूचित किया गया । रात में ही शंभूनाथ मिश्रा के घर यूरिया खाद का भंडारण किया गया और गजेन्द्र राय प्रोपराइटर राय कृषि सेवा केंद्र द्वारा ताला लगा दिया गया। पुलिस की उपस्थिति में अवैध परिवहन करते ट्रक को जाने दिया गया। बाद में तहसीलदार श्री तुषार माणिक और पटवारी की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर भंडारित यूरिया को जप्त कर एक अन्य ताला लगाकर तहसीलदार द्वारा चाभी वार्ड पंच 11 श्री असत पैकरा को सुपुर्द किया गया और SDM को प्रतिवेदन सौंपकर संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

उक्त प्रकरण SDM के संज्ञान में प्रक्रियाधीन होते हुवे बिना किसी लिखित अनुमति के गजेन्द्र राय ने SDM से अनुमति मिल गई है कह कर श्री असत पैकरा से चाभी लेकर 26 अगस्त को 750 रुपए में यूरिया के साथ साथ जाइम दोनों साथ में मिला हैं, आपको भी लेना पड़ेगा कहकर विक्रय किया जा रहा था। चूंकि किसानों का यह समय अति संवेदनशील होता है। अधिकांश किसानों ने सहमति जताई और चुप थे। किन्तु कुछ किसान गुप चुप तरीके से अधिक कीमत पर विक्रय किए जाने की शिकायत कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक से किए। उस पर उर्वरक निरीक्षक ने संज्ञान में लेकर विक्रय पर तत्काल रोक लगाया और SDM सीतापुर के दूरभाष से प्राप्त निर्देशानुसार अवैध विक्रय के पश्चात बचे 90 बोरियों को पंचनामा बनाकर जप्ति और सुपुर्दगी जनप्रतिनिधियों और जिले के उर्वरक निरीक्षक जे. आलम की उपस्थिति में कार्यवाही उपरांत उपसंचालक कृषि सरगुजा के माध्यम से कलेक्टर सरगुजा को FCO 1985 की धाराओं की अनुशंसा कर जांच प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है।

इस मामले में लोगों का कहना हैं कि दिनांक 20/08/2025 को राजस्व विभाग के अधिकारी घटना स्थल में जा कर श्री शंभुनाथ मिश्रा के घर से 200 बोरी यूरिया खाद को जप्ती कर पंचनामा तैयार कर कार्यावाही करने का दिखावा किए थे। यदि राजस्व विभाग के अधिकारी ईमानदारी से नियमानुसार ठीक से कार्यावाही करते तो व्यापारी जप्ती 110 बोरी यूरिया खाद को श्री शंभुनाथ मिश्रा के घर से ताला खोल कर अन्यत्र स्थानों में लेकर जाने में सफल नहीं हो पाता। राजस्व विभाग के अधिकारियों की लपरवाही के वजह से और गाँव के कुछ लोगों की वजह से यूरिया खाद को वहाँ से हटाने में कामयाब हुआ। खुलेआम दिन में लोगों के सामने से राजेंद्र कुमार राय ने अपने हेल्परों के मदद से यूरिया को पिकप में लोड करके जप्ती यूरिया को वहाँ से अन्यत्र हटा रहा था। कुछ लोग ने उसका विरोध करने पर यूरिया खाद को वितरण करने का प्रमिशन लिया हूँ, मेरे काम में बाधा जो डालेगा उसके विरुद्ध FIR दर्ज करवा कर अंदर करवा दूंगा कह कर धमकी देकर जप्ती यूरिया खाद को वहाँ से हटाया हैं।
अब कुछ लोगों में आशंका हैं कि कृषि विभाग के अधिकारी गण भी कही कार्यावाही के नाम से व्यापारी श्री राजेंद्र कुमार राय से कम्प्रोमाइज करके केस को रफा दफा न कर दे। यह सोच कर मौजूद लोगों ने कार्यावाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिए हैं।



