अंबिकापुर – लुण्ड्रा भागवत कथा समिति के द्वारा आयोजित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम 11 से 17 अक्टूबर 2026 को भव्य रूप से संपन्न हुआ । इस कथा में न सिर्फ लुण्ड्रा क्षेत्र सरगुजा बल्कि पूरे प्रदेश और देश के दूसरे राज्यों से भी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किए।
यह श्रीमद् भागवत कथा कई मायने में ऐतिहासिक रहा इस कथा में माननीय मंत्री, माननीय सांसद,माननीय विधायक और समस्त जनप्रतिनिधि के साथ-साथ भारी संख्या में देवतुल्य गणमान्य जनता ,माताएं , बहने ,नौजवान साथी, किसान उपस्थित हुए। लुण्ड्रा सहित पूरा सरगुजा और छत्तीसगढ़ इस समय भागवत में हो गया है।
भागवत कथा के समापन के अवसर पर कथा वाचिका नेहा तिवारी जी ने एक गीत के माध्यम से कहा कि हम बृजवासी अपने घर जा रहे हैं, लुण्ड्रा सरगुजा वासी हमेशा खुश रहना । इसी अवसर पर समिति के सदस्य जय प्रकाश गुप्ता जी ने बताया कि इस कथा को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्य,सभी गणमान्य जन एवं समस्त देवतुल्य जनता का प्रत्यक्ष प्रत्यक्ष सहयोग के लिए हम आभार व्यक्त करते हैं
भागवत कथा समिति के द्वारा आयोजित यह भव्य और दिव्या कार्यक्रम जिसमें लोकप्रिय विधायक माननीय प्रबोध मिंज संरक्षक हैं।यह कार्यक्रम कई मायने में ऐतिहासिक रहा। निसंदेह इस तरह के भागवत कथा के बड़े आयोजनों से सनातन धर्म को प्रचार को बल मिलता है, और धर्म के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा पैदा होती है। निसंदेह यह कार्यक्रम बहुत प्रशंसनीय रहा।



