*प्रत्येक शनिवार गृह भ्रमण कर मरीजों को दिया जा रहा स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण*
*सूरजपुर/18 अक्टूबर 2026/* कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी के नेतृत्व में आयुष विभाग द्वारा करुण्य कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों को घर पर ही प्रशामक देखभाल (पैलिएटिव केयर) सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शनिवार को आयुष विभाग की टीम द्वारा मरीजों के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली जाती है तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं औषधियों का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में विभागीय टीम द्वारा गृह भ्रमण कर मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।
साथ ही मरीजों के परिजनों को भी देखभाल संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान गृह भ्रमण कर लोगो का स्वास्थ्य जांच कर लाभ पहुंचाया गया।
आयुष विभाग की इस पहल से विशेष रूप से ऐसे मरीजों को लाभ मिल रहा है, जिन्हें स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।



