अंबिकापुर। ब्रह्माकुमारी संस्था की सरगुजा संभाग संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ योग आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल जी से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के बीच नशा मुक्ति एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को लेकर विशेष चर्चा हुई। विद्या दीदी ने नशे के बढ़ते प्रभाव से युवाओं एवं समाज को बचाने के लिए आध्यात्मिक जागरूकता, योग एवं राजयोग मेडिटेशन को प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल नशे की आदत छोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति के विचारों, संस्कारों और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी आवश्यक है।
श्री संजय अग्रवाल जी ने नशा मुक्ति के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने तथा योग और आध्यात्मिकता के माध्यम से स्वस्थ एवं संस्कारवान समाज के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के संचालक अजय तिवारी भी साथ में उपस्थित रहे।



