*अपराधियों पर नकेल कसने हेतु, निगरानी गुण्डा बदमाशो, गैंग हिस्ट्रीशीट की पुलिस ने खोली कुंण्डली
*आगामी प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराये जाने हेतु आमजनों से अपील*
*आईजी के दो टूक-कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने में कोताही न बरते सख्त कार्यवाही करने निर्देश*
कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा द्वारा पूर्व में दिनांक 02.09.2026 को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा एवं सीएसपी अंबिकापुर के मौजूदगी में शहर के थाना कोतवाली , गांधीनगर, मणीपुर सहित यातायात प्रभारी की बैठक लेते हुये शहर के कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले जैसे उपद्रवीयों, गुण्डा बदमाश, गैंग हिस्ट्रीशीट, निगरानी बदमाशों की कुंण्डली खोलने व अपराधियों पर नकेल कसने हेतु विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने के संबंध में सख्त निदेश दिये गये थे। वर्तमान समय में गणेश उत्सव के साथ-साथ आगामी दिनों में नवरात्रि, दशहरा एवं दिपावली जैसे धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो।
उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल द्वारा अभियान चलाकर विभिन्न धाराओं के अपराधियों का रिकार्ड खंघालते हुये कार्यवाही की गई है। जिसमें आदतन गुंडा बदमाशों के विरूद्ध थाना कोतवाली अंबिकापुर के द्वारा 02 गुण्डा फाईल, थाना गांधीनगर के द्वारा 10 व थाना मणीपुर से 01, कुल 13 लोगों के विरूद्ध नये गुण्डा फाईलें खोलते हुय वैधानिक कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार थाना कोतवाली द्वारा धारा-126,135(3) बीएनएसएस के तहत दर्द प्रकरणों के 36 लोगों का,थाना गांधीनगर द्वारा 36 लोगों का एवं थाना मणीपुर द्वारा 10 लोगों के विरुद्ध कुल 82 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
इसके अतिरिक्त धारा-128 बीएनएसएस के अंतर्गत थाना कोतवाली द्वारा 01, थाना गांधीनगर द्वारा 02 एवं थाना मणीपुर द्वारा 01 कार्यवाही करते कुल 04 के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। तथा धारा-129 बीएनएसएस के अंतर्गत थाना कोतवाली द्वारा 15, थाना गांधीनगर द्वारा 16 एवं थाना मणीपुर द्वारा 03, कुल-34 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
ऐसे अपराधिक किस्म के लोगों के विरुद्ध भी भविष्य में कानून व्यवस्था को शांतिपूर्ण कायम बनाये रखने हेतु पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की जावेगी।
इसके अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने आगामी प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण एवं सहयोगात्मक भावना के साथ मनाने हेतु आम नागरिकों से अपील भी किया गया। साथ ही उन्होनें स्पष्ट शब्दों में निर्देश भी दिये कि किसी असामाजिक किस्म के लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराना, चाकूबाजी, स्टंटबाजी जैसे उपद्रव करते हुए पाए गए या कानून व्यवस्था में शांतिभंग करने का प्रयास करते है तो उनके विरूद्ध पुलिस कार्यवाही करने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरते।



