पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव, आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त सरगुजा प्रभारी देवाशीष पटनायक, पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक रामदेव राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मधु सिंह एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता की मुख्य उपस्थिति में आज विभिन्न मंडल स्तरीय चौपाल संपन्न हुए। दरिमा ब्लॉक के करजी मंडल में स्थित ग्राम बेलटिकरा में मंडल चौपाल को सम्बोधित करते हुए एआईसीसी से नियुक्त प्रभारी श्री देवाशीष पटनायक ने कहा कि सरगुजा जिले में कांग्रेस का मजबूत संगठन प्रत्येक वैध मतदाता चाहे वो किसी भी दल को मतदान करता है के मताधिकार की अच्छे तरीके से रक्षा कर रहा है, किंतु प्रत्येक नागरिक को सतर्कता बरतनी चाहिये कि कहिं गृहमंत्री अमित शाह के षणयंत्र में फसकर वे वैध मतदाता के अधिकार से वंचित हो घुसपैठिये न घोषित हो जायें। भाजपा की सरकार चुनाव आयुक्त के साथ मिलकर हर उस मतदाता को मताधिकार से वंचित कर रही है जो भाजपा का समर्थक नहीं है। ऐसे में अपने वोटर पहचान को कायम रखने की जवाबदेही प्रत्येक नागरिक की है। अम्बिकापुर के विभिन्न मंडलों में संबोधन देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0 एस0 सिंहदेव ने पुनः कहा कि भाजपा सरकार वोटर कार्ड को नागरिकता का आधार बनाने का प्रयास कर रही है एवं राशन, आयुष्मान और जमीन के पट्टे जैसे लाभकारी योजनाओं को इससे जोडने की योजना बना रही है। केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह का बयान इसकी पुष्टी करता है। उन्होंने कहा कि न केवल कांग्रेस का कार्यकर्ता साथ ही आम नागरिकों को भी यह ध्यान रखना है कि उनका और उनके पडोसी जो सरगुजा के वैध निवासी हैं का
नाम मतदाता सूचि में है अथवा नहीं। साथ ही यह भी ध्यान देना है कि मतदाता सूचि में किसी ऐसे व्यक्ति का नाम तो दर्ज नहीं करा दिया गया है जो कि सरगुजा का निवासी ही नहीं है और एक दल विशेष के चुनावी उद्देश्य के लिये गैर निवासी व्यक्ति का नाम सरगुजा के मतदाता सूचि में दर्ज करा दिया गया हो।

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का सरगुजा दौरा 16 नवंबर से
छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी एवं लोहरदगा के सांसद श्री सुखदेव भगत 15 नवंबर से छत्तीसगढ प्रवास पर आ रहे हैं। 16 नवंबर को वे सरगुजा जिले में आ रहे हैं। 17 नवंबर को वे उदयपुर में बूथ स्तरीय चौपाल को संबोधित करेंगे। इसी दिन वे ग्राम साल्ही में परसा कोलब्लॉक के प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत वे प्रेमनगर विधानसभा के ग्राम कांटारोली में बूथ स्तरीय जनचौपाल में शामिल होने के उपरांत अम्बिकापुर वापस लौट आयेंगे। 18 नवंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक में शामिल होने के उपरांत वो राजपुर में बूथ स्तरीय जनचौपाल में शामिल हो वापस लोहरदगा लौट जायेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं के सरगुजा में मौजूद रहने की संभावना है।



