अजमेर। कांग्रेस नेता परवेज़ आलम गांधी ने अजमेर शरीफ स्थित हिन्द के वली, हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह में हाज़िरी लगाकर अकीदत के साथ ज़ियारत की। इस दौरान उन्होंने देश एवं छत्तीसगढ़ में अमन-ओ-अमान, शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी।
इस अवसर पर उनके साथ दरगाह अजमेर शरीफ के ख़ादिम सैयद मुदस्सिर नियाज़ी जी और मेरे बेटे आतिफ़ अली मौजूद रहे।
परवेज़ गांधी ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह मोहब्बत, इंसानियत और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक बेमिसाल पहचान है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ हाज़िरी लगाते हैं। यह मुकद्दस दरगाह हमें आपसी भाईचारे, एकता, प्रेम और मानवता का पैगाम देती है।
उन्होंने कहा कि आज देश को सबसे अधिक जरूरत आपसी प्रेम, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की है। हमारी साझा संस्कृति और एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने अल्लाह तआला से दुआ की कि देश में हमेशा अमन-ओ-अमान कायम रहे, हर दिल में मोहब्बत और इंसानियत का जज़्बा बरकरार रहे तथा छत्तीसगढ़ सहित पूरा मुल्क तरक्की, खुशहाली और सलामती की राह पर आगे बढ़े। आमीन।
परवेज़ आलम गांधी
📍 अजमेर, राजस्थान



