1 नवंबर को कांग्रेस द्वारा दिल्ली में आयोजित महारैली के समर्थन में आज सरगुजा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर एकत्र हो ज्ञानेश कुमार और भाजपा के गुप्त गठबंधन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आवाह्न किया था कि जो कार्यकर्ता दिल्ली नहीं पहुँच पा रहे हैं वे अपने जिलों में विरोध प्रदर्शन करें। इस परिप्रेक्ष्य में यह प्रदर्शन किया गया। गांधी चौक पहुँच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा की सफाई के उपरांत प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं इसके उपरांत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा के गुप्त और नापाक गठबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव श्री विनित विशाल जायसवाल जिनके नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के पीछे देश मे तानाशाही समाप्त करने और लोकतंत्र की स्थापना के संघर्ष में सतत रूप से संघर्ष करेगा।

इस दौरान श्रीमती मधु दीक्षित, लोकेश कुमार, जमील खान, गुरुप्रीत सिद्धू, लूकस एक्का, चंद्रप्रकाश सिह, निकी खान, प्रीति सिह, मालती सिह, विष्णु सिंहदेव, मो इमरान, तृप्तराज धंजल, अली सोहेल, तीरथ चौधरी, नवनीत तिवारी, मो मुनव्वर खान, शुभेंदु घोष, देवेश त्रिपाठी, चंचला सांडिल्य, मो फरहान, विशा सिन्हा, देविका सिंह, प्रणय बोस, संतोष गुप्ता, छन्नू राम राजवाड़े , मो इरफान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



