डॉ. आर.एस. सिंह पुनः निर्विरोध बने अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक, कर्मचारियों ने जताया भरोसा,,,,
राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि विशेष रिपोर्ट,,,
दिनांक 01/11/2026
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़.।।
सूरजपुर। जिले के छत्तीसगढ़ कर्मचारी,
अधिकारी फेडरेशन जिला सूरजपुर के जिला संयोजक पद पर डॉ. आर.एस. सिंह को एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से डॉ. आर.एस. सिंह के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें पुनः जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर में जिला संयोजकों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। इसके लिए प्रांतीय स्तर से पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में सूरजपुर जिला शाखा के संयोजक के चयन के लिए जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित संगठन पदाधिकारियों ने जिला संयोजक पद के लिए डॉ. आर.एस. सिंह का नाम प्रस्तावित किया। प्रस्ताव के समर्थन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकमत से सहमति व्यक्त की। किसी अन्य नाम का प्रस्ताव सामने नहीं आने के बाद प्रांतीय पर्यवेक्षकों ने डॉ. आर.एस. सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला संयोजक निर्वाचित घोषित किया। उनके पुनः चयन से संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। पुनः जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. आर.एस. सिंह ने कहा कि फेडरेशन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है। वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों और अधिकारों को उचित मंच पर मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के समस्त जिला, ब्लाक के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वहीं सूरजपुर जिले के पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के पुनः निर्विरोध चयन को संगठन के प्रति उनके प्रति जताए गए, विश्वास और एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।।
जिले में अधिकारी-कर्मचारी संगठनों की भूमिका को देखते हुए फेडरेशन के जिला संयोजक के रूप में डॉ. आर.एस. सिंह के सामने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, सेवा संबंधी मांगों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी। अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में फेडरेशन जिले के अधिकारी,
कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष रखेगा।



