*प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी* सेवा किटी की सदस्यो ने सम्प्रेक्षनगृह, और प्लेस ऑफ सेफ्टी में अपचारी बच्चो को रक्षासूत्र बांधा, मिठाई फल आदि वितरण किया, सयोजिका एव सेवनृवित अधीक्षक सम्प्रेक्षनगृह के द्वारा निरन्तर विगत 10 वर्षों से अपने सेवाभावी सदसयो के साथ अपचारी बच्चो के साथ रक्षाबंधन के दिन उनको घर की याद आती है।

ऐसे समय थोड़ी सी खुशी देने पहुंचती है, लिलि बसु रॉय, अतिशी भटाचार्य, सुनीता दास ने तिलक और आरती करके रक्षासूत्र बंधा, बच्चे भावुक हो गए थे, थोड़ी बातचीत करने पर सब सामान्य हुवे, कविता , गीत भी बच्चो ने सुनाया, 11,वी 12 वी के बच्चो को परीक्षा की तयारी के लिए सुनीता दास अपना समय देंकर उन्हें अच्छे रिजल्ट के लिए तयारी करने की सहमति दी, बच्चो को भविष्य में आगे की शिक्षा कोचिंग के लिए सेवा किटी से यथायोग्य सहयोग दिया जाएगा इस हेतु सम्प्रर्क करने कहा गया, माह सितंबर में संस्था में निवासरत बच्चो का देशभक्ति सामूहिक गीत प्रतियोगिता सेवा किटी आयोजित करेगी, विजेता समूह को पुरस्कृत करेगी, इस अवसर पर शगुप्ता परवीन, इलीबा कुजूर एव अन्य स्टाफ उपस्थित थे।



