दुर्ग। तकिया पारा वार्ड क्रमांक 8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आज सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद खालिक रिजवी ‘शेरू’ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद खालिक रिजवी शेरू ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने तथा आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं से जुड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजुम फातिमा, लक्ष्मी साहू, अर्चना एवं वर्षा भोसले सहित वार्ड की महिलाएं और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता रही। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं और योजनाओं को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।



