रायपुर, 07 सितम्बर 2026।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन जी की प्रथम परिचयात्मक बैठक आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक में भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान जी, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव जी, नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन जी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री श्री साजन जोसेफ जी ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान जी ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन जी का स्वागत किया। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं परिश्रम के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विशेष आमंत्रित अतिथि श्री संजय श्रीवास्तव जी ने संगठन में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं की एकजुटता, आपसी समन्वय और सामंजस्य में निहित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन एवं आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
क्षेत्रीय संगठन प्रभारी श्री अजय जामवाल जी ने अपने मार्गदर्शक उद्बोधन में राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिक एक राष्ट्र और एक भारत माता की संतान हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के बीच भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।
श्री जामवाल जी ने जम्मू-कश्मीर में 14 वर्ष तथा नॉर्थ-ईस्ट में 12 वर्षों के अपने संगठनात्मक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अल्पसंख्यक समाज के बीच निरंतर संपर्क, संवाद और सेवा के माध्यम से संगठन को किस प्रकार मजबूत किया जा सकता है।
नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन जी ने अपने संबोधन में सेवा, समर्पण, संवाद और संगठन को अपनी कार्ययोजना का आधार बताते हुए कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को प्रत्येक समाज एवं प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार केवल पदों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समाज के साथ निरंतर संपर्क और जनसेवा के माध्यम से होता है। आने वाले समय में अल्पसंख्यक समाज के बीच व्यापक जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गगनदीप सिंह जी ने आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय संगठन प्रभारी श्री अजय जामवाल जी एवं प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन जी को विश्वास दिलाया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ता संगठन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए भाजपा को छत्तीसगढ़ में और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण :– श्रीमती रजिया खान (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री शेख इरफान (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री गगनदीप सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री रणजीत सिंह हुरा (प्रदेश मंत्री), श्रीमती रेहाना खान (सह-कोषाध्यक्ष), श्री साजिद पठान (कार्यालय मंत्री), श्री कफीलुद्दीन खान (सह-कार्यालय प्रभारी), श्री सचिन मसीह (मीडिया प्रभारी),श्री अमीक खान (आई। टी। सेल प्रभारी), श्री सिकंदर खान (मन की बात सह-प्रभारी), श्रीमती यास्मीन खान (संभाग प्रभारी), डॉ. अमीन खान (सह-प्रभारी रायगढ़), एडवोकेट मोहम्मद यूनुस (जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण), श्री जीशान सिद्दीकी (जिला अध्यक्ष रायपुर शहर), श्री आबिद खान (जिला अध्यक्ष महासमुंद), श्री समीर खान (जिला अध्यक्ष रायपुर बालोद), श्री हैरी जोसेफ (जिला अध्यक्ष राजनांदगांव) के साथ प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों सहित विभिन्न जिलों एवं मंडलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



