अंबिकापुर, सरगुजा। सरगुजा जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले के छह युवा खिलाड़ियों का चयन 11वीं नेशनल मिनी गोल्फ टूर्नामेंट 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 25 से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
चयनित खिलाड़ियों में शिवानी सोनी, प्रीतम कुमार जयसवाल, एंजल प्रीति टप्पो, रिया तिवारी, फरहान खान, ओवेस रजा और शिवदेव शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों के चयन से सरगुजा जिले में खुशी का माहौल है। परिजनों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि सरगुजा जिले में उभरती खेल प्रतिभाओं का भी प्रमाण है। जिलेवासियों को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और सरगुजा का नाम रोशन करेंगे।



