*रायपुर 29 अगस्त । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

मिर्ज़ा एजाज़ बेग को राज्यमंत्री दर्जा दिए जाने से प्रदेश के मुस्लिम समाज एवम् सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है। उन्हें राज्य मंत्री दर्जा दिए जाने से समाज एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। श्री बेग ने राज्यमंत्री दर्जा दिए जाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल जी एवं प्रदेश भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया है।



