लुंड्रा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बारगीड़ीह धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन बारगीड़ीह सहकारी समिति के प्रबंधक मुस्लिम फिरदौसी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि विधायक प्रबोध मिंज ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखना शासन की प्राथमिकता है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने भी किसानों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि किसानों की मेहनत प्रदेश की समृद्धि का आधार है।
इस अवसर पर समिति प्रबंधक मुस्लिम फिरदौसी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि एवं समिति से जुड़े लोग उपस्थित रहे।



