छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हमारे पूर्वजों के सपनों, संघर्षों और जनभावनाओं का परिणाम है। आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश जनता के दम पर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की असली पहचान यहां की एकता, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और सर्वधर्म समभाव है। प्रदेश के विकास में सभी वर्गों, समुदायों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है।
श्री खान ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं तथा प्रदेश की एकता और अखंडता को और मजबूत बनाएं।



