छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा के जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण यहां की जनता के वर्षों के संघर्ष, सपनों और जनभावनाओं का परिणाम है। आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश जनता के दम पर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की एकता, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से है। प्रदेश के विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है।
श्री सिसोदिया ने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान दें।



