विद्यालय में शनिवार को शासन की सरस्वती साइकिल योजना 2025 के अंतर्गत पी०एम० श्री सेजस विद्यालय प्रेमनगर में अध्ययनरत कक्षा 9 वी अंग्रेजी माध्यम की 17 व हिन्दी माध्यम की 106 छात्राओं को 8 नवंबर को निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र क्र०4 के विधायक श्री भूलन सिंह मरावी द्वारा माँ सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम शाला विकास समिति, शाला प्रबंधन समिति एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विधायक जी ने बालिकाओं के लिए यह योजना अत्यंत लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि, नियमितता एवं आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ेगी।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष आलोक साहू, जनपद अध्यक्ष फुलेश्वर सिरदार, जनपद उपाध्यक्ष पुनिया रजवाड़े, जनपद सदस्य शांति कुजूर, जनपद सदस्य अशोक कुमार श्याम, प्रदेश कार्यसमिति पूर्णा जयसवाल,मंडल उपाध्यक्ष प्रेमनगर कंचन श्याम, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह, पार्षद वीरेंद्र जयसवाल, जि०प ०स० विजय सिरदार, राम ध्यान सिंह,सुरेश यादव , पार्षद राजीव बंसल ,राजेश्वर रजवाड़े, मीडिया प्रभारी भाजपा महेंद्र यादव, अध्यक्ष एस०एम०डी०सी० सत्यम विश्वकर्मा, प्रेमनगर ब्लॉक बीओ प्रताप सिंह पैंकरा, एकलव्य प्राचार्य ठाकुर सिंह , प्रेमनगर टी०आई० विराट विशी, किरण साहू, आई अंसारी,धन सिंह बंजारा के रूप में उपस्थित रहे।
साइकिल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य आर ०बी० सिंह, मंच संचालनकर्ता रमेश जयसवाल, विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिका एवं छात्र–छात्रा उपस्थित रहे।



