चिरमिरी में दुर्गा पूजा एवं बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आज थाना प्रभारी (टीआई साहब) को ज्ञापन सौंपकर जनहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।
टीआई साहब ने आश्वस्त किया कि भारी वाहनों, कमर्शियल बसों एवं ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, बाजार क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था लागू करने के विषय पर भी विचार किया जाएगा।
हमने यह भी स्पष्ट किया कि टू-व्हीलर वाहनों को कहीं भी अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्राहकों को परेशानी न हो।
हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि चिरमिरी की जनता, व्यापारियों और श्रद्धालुओं के लिए सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना है।
जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की पहल और संघर्ष लगातार जारी रहेगा।



